Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

‘खादी’ पर झूठ का दाग, ‘खाकी’ करेगी दो पार्षदों के सच की जांच

– हल्द्वानी में निकाय चुनाव से पहले पकड़ में आया वार्ड 9 और वार्ड 11 के दो पार्षद प्रत्याशियों का झूठ, सहायक निर्वाचन अधिकारी ने तहरीर

Haldwani-Kathgodam civic body election, DDC : हल्द्वानी-काठगोदाम निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन इससे पहले दो पार्षद प्रत्याशी चर्चा में हैं। नेता चुनाव लड़ने से पहले चुनाव आयोग को शपथपत्र देते हैं और बताते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है, उन पर मुकदमे हैं या नहीं, लेकिन निकाय चुनाव से कुछ दिन पहले ही दो नेताओं का झूठ पकड़ा गया। दोनों नेता कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन झूठ सामने आने के बाद अब इन दोनों के चुनावी भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दोनों नेताओं के खिलाफ सहायक निर्वाचन अधिकारी (सभासद) ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।

मामले में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी भास्कर चंद्र ने राज्य निर्वाचन आयोग और निर्वाचन अधिकारी हल्द्वानी को शिकायत दी। शिकायत में भाष्कर ने कहा, वार्ड नंबर 9 के सभासद प्रत्याशी राजेंद्र जीना ने नामांकन पत्र और शपथ पत्र में झूठी सूचना दी है। जबकि इनके विरुद्ध पुलिस थाना हल्द्वानी में 2 मुकदमे दर्ज है और एक मुकदमे में सजा हो चुकी है।

इसके अलावा वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रत्याशी रवि जोशी के खिलाफ पुलिस थाना हल्द्वानी में 2 मुकदमे दर्ज है, लेकिन इन्होंने मात्र 1 मुकदमा दर्ज होने की सूचना नामांकन पत्र और शपथ पत्र में दी है। शिकायत के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी (सभासद) ने दोनों पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खुद पर लटकी तलवार तब आगे बढ़ाई तहरीर
बताया जाता है कि दोनों पार्षदों के खिलाफ शिकायत के बाद भी जब निर्वाचन अधिकारी ने इन पार्षदों का नामांकन वैध घोषित कर दिया, तब शिकायकर्ता ने के बाद इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की। निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच में वास्तव में जानकारी छिपाने की बात सामने आई। बताया जाता है कि इस जांच के बाद कार्रवाई की तलवार सहायक निर्वाचन अधिकारी पर लटक गई। जिसके बाद उन्होंने अपनी गर्दन बचाने के लिए आनन-फानन में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी।

ये है नियम
उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा परित गजट असाधारण गजट नोटिफिकेशन 21 दिसंबर 2002 के तहत नगर निगम हल्द्वानी के सभासद पद के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र और शपथ पत्र में क्रिमिनल केस और न्यायालय में चल रहे मुकदमों की सूचना अनिवार्य रूप से अपने नामांकन पत्र में देनी होती है। जबकि शिकायकर्ता के मुताबिक वार्ड नंबर 9 तल्ली बमौरी से सभासद पद के प्रत्याशी राजेंद्र जीना और वार्ड नंबर 11 से सभासद प्रत्याशी रवि जोशी ने नियमों को दरकिनार करते हुए सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top