– ग्राम सभा के बुजुर्ग, महिलाओं और युवाओं के साथ भीमताल ब्लॉक में दाखिल किया पर्चा
Panchayat elections, DDC : भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा स्यूड़ा से युवा प्रत्याशी मंजू भट्ट ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके साथ न सिर्फ ग्रामसभा की महिलाएं थीं, बल्कि युवा और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में थे। ग्रामसभा के वयोवृद्ध खीमानंद ने मंजू को जीत का आर्शीवाद दिया और उनके प्रस्तावक बने।

ग्रामसभा स्यूड़ा के बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखने वाली 34 वर्षीय मंजू भट्ट का जीवन संघर्षों से भरा है। बचपन में पिता की मृत्यु के बाद सारी जिम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर उठाई। वह कहती हैं कि अब उन्हें अपने ग्रामसभा की तकदीर बदलनी है। स्यूड़ा में आज भी लोगों के पास चलने के लिए पैदल रास्ते तक नहीं है। बरसात में रास्ते बह जाते हैं। स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था नहीं है। मार्ग प्रकाश भी नहीं है और पीने के पानी से लोग आज भी वंचित हैं।
उन्हें ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मंजू का दावा है कि यदि वह जीत कर आती हैं तो ग्रामसभा में समस्याओं को जड़ से खत्म कर देंगी। उन्होंने मतदाताओं से एक अवसर मांगा है और दावा किया कि यदि मतदाताओं ने एक अवसर दिया तो वह उन्हें हर बार उनके पक्ष में मतदान करने को अपने काम के बूते विवश कर देंगी।

नामांकन के दौरान उनके साथ खीमानन्द भट्ट, देवकी देवी, कृष्णा भट्ट, नंदी देवी, कुंती देवी, पान सिंह सम्मल, लक्ष्मण सिंह सम्मल, रमेश राम आदि थे।


