Breaking News
हल्द्वानी में महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।
विदेश से पढ़कर लौटा देशी चोर, लड़कियों के अंडर गार्मेंट पर कर रहा शोध
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला

एनआईए ने हल्द्वानी से बिलाल मस्जिद के इमाम समेत दो को उठाया

बिलाल मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस बल।

– देश की सुरक्षा से जुड़ा है मामला, दूसरा इलेक्ट्रीशियन, एसटीएफ और लोकल पुलिस के साथ भोर में दी दबिश

बिलाल मस्जिद के सामने इसी घर से हिरासत में लिया गया इमाम मोहम्मद आसिम।
बिलाल मस्जिद के सामने इसी घर से हिरासत में लिया गया इमाम मोहम्मद आसिम।

Imam arrested from Banbhulpura, DDC : देश की सुरक्षा को पुख्ता करने में जुटी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने नैनीताल जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से एक इमाम और एक इलेक्ट्रीशियन को हिरासत में लिया, जबकि तल्लीताल मस्जिद के मौलाना से करीब तीन घंटे तक गहन पूछताछ की गई। भोर में एनआई ने एसटीएफ और लोकल पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों को पूछताछ के लिए एनआईए गोपनीय स्थान पर ले गई है। जिस वक्त यह कार्रवाई हुई दोनों आरोपी अपने घर में सो रहे थे। फिलहाल, इस मामले पर लोकल पुलिस कुछ भी खुल कर बोलने से बच रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामले दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा है। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि दिल्ली ब्लास्ट का मुख्य आरोपी डॉक्टर मुज्जमिल शकील गनई, जिस फलाह यूनीवर्सिटी में पढ़ाता और रिसर्च करता था, उसका कनेक्शन अब नैनीताल में मिल रहा है। इससे पहले इस आतंकी घटना के तार देहरादून और पिथौरागढ़ में खंगाले जा चुके हैं।

इसी घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ती एनआईए ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क साधा। शनिवार दोपहर इसी मामले को लेकर पुलिस बहुउद्देशीय पहुंचे लोगों का कहना है कि एनआईए ने एसटीएफ और हल्द्वानी पुलिस के साथ मिलकर बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर आठ और खिचड़ी मोहल्ला में दबिश दी। लाइन नंबर आठ में बिलाल मस्जिद के इमाम मोहम्मद आसिम को उस वक्त हिरासत में लिया जब वह बिलाल मस्जिद के ठीक सामने किराए के घर में सो रहा था। लगभग इसी समय पर खिचड़ी मोहल्ले से इलेक्ट्रीशियन नजर कमाल को उसके घर से हिरासत में लिया गया।

सूत्र कहते हैं कि हजारों की संख्या में कॉल डिटेल खंगाल रही एजेंसियों को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले थे, जो उत्तराखंड में संचालित थे। जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि इमाम उत्तर प्रदेश जिले के टांडा दड़ियाल का रहने वाला है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी का कहना है कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। सुरक्षा एंजेसियों के साथ रात एसटीएफ और लोकल पुलिस ने कार्रवाई की। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top