Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

रामनगर में संभल एसडीएम की कार पलटी, एसडीएम पत्नी समेत घायल, vedio

– पीरूमदारा में डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटी कार, ऊधमसिंह नगर से गंभीर हालत में मुरादाबाद किया रेफर

Accident of SDM Sambhal, DDC : पत्नी के साथ सफर कर रहे संभल के एसडीएम भीषण हादसे का शिकार हो गए। उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार तेज थी, जिसकी वजह से कार सड़क पर कई पलटी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को ऊधमसिंह नगर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को मुरादाबाद उत्तर प्रदेश रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के उपजिलाधिकारी विकास चंद्रा और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने के अनुसार यह हादसा रामनगर के पीरूमदारा में शनिवार देर रात हुआ। चंद्रा अपनी कार में पत्नी डॉ दीक्षा शर्मा के साथ यात्रा कर रहे थे। उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर लगे डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटी।

हादसे के समय चंद्रा स्वयं कार चला रहे थे। घायल दंपति को तत्काल पीरूमदारा के एक अस्पताल ले जाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पहले उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर और फिर वहां से उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के एक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीरूमदारा के अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि जब पति-पत्नी को लाया गया, दोनों की हालत बहुत नाजुक थी।

इस हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग का पीरूमदारा वाला हिस्सा दुर्घटनाओं के प्रति बहुत संवेदनशील हो गया है। पिछले केवल एक माह में ही वहां करीब 10 हादसे हो चुके हैं। उन्होंने डिवाइडर के दोषपूर्ण निर्माण, रिफलेक्टिव संकेतों की कमी और खासतौर पर रात के समय अपर्याप्त रोशनी को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को डिवाइडर की स्थिति के बारे में बता दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने तथा भविष्य में हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top