Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नुमाइश में जूतमपैजार, खूब चली चाकू और तलवार

– पार्किंग शुल्क को लेकर आईटीआई गैंग व दूसरे गुट में मारपीट, दोनों गुटों पर FIR

Sword fired in Haldwani exhibition, DDC : हल्द्वानी के एमबी ट्रस्ट ग्राउंड में चल रही नुमाइश में पार्किंग शुल्क को लेकर आईटीआई गैंग व एक और गुट में भिड़ंत हो गई। खुलेआम चाकू और तलवार चली। इस घटना में सिर पर तलवार लगने से एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। तलवार से हमला आईटीआई गैंग के एक सदस्य ने किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एबीएम स्कूल गांधी आश्रम हल्द्वानी में रहने वाले अजीत सिंह बगडवाल ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को वह अपने चार दोस्तों के साथ कार से नुमाइश देखने गए थे। रात को 12 बजे वह वापस लौट रहे थे। पार्किंग शुल्क को लेकर देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजा व 15-20 पार्किंग कर्मचारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद तलवारें व चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में उन्हें गंभीर चोट आई। बाकी साथी भी घायल हुए। उनके साथी लक्ष्मण के तीन तोले के सोने की चेन व एक ब्रेसलेट गिर गया। मारपीट करने वाले आइटीआई गैंग के हैं। दूसरे पक्ष के गैस गोदाम रोड निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि उसने नुमाइश में पार्किंग का ठेका लिया है। 20 जुलाई को गांधी आश्रम निवासी करन कबडवाल, अजय कबडवाल, जीतपुर नेगी निवासी लक्ष्मण मंगोलिया, पारस बिष्ट व लामाचौड़ निवासी पीयूष बिष्ट पार्किंग शुल्क दिए बगैर जाने लगे।

रोका तो करन बगडवाल ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें अभिलाष माहेश्वरी का हाथ कट गया। बाकी युवकों ने भी हमला किया और अभिलाष की जेब से रुपये निकलकर फरार हो गए। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज किया है। दोनों गुटों से पांच छह नामजद व अज्ञात युवकों पर बलवा, मारपीट, धमकी, जानलेवा हमले की कोशिश व लूट की धाराएं लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top