Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

देवर पर आया भाभी का दिल, जीजा को दे दी पति की सुपारी

राजस्थान पुलिस की हिरासत में सुपारी लेकर हत्या करने के आरोपी।

– देवर और जीजा ने मिलकर रेत डाला युवक का गला, पत्नी, देवर और जीजा गिरफ्तार

Murder in illicit relationship, DDC : देवर के प्यार में फना भाभी ने अपने ही पति की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। उसने देवर के शादी करने के लिए जीजा को पति की सुपारी दी और गला रेत कर उसकी हत्या करा दी। राजस्थान पुलिस ने सलूम्बर जिले में हुए इस हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठा दिया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी, ताकि वे दोनों शादी कर सकें।

देवर का नाम लालूराम और जीजा आलूराम
यह घटना लसाडिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 35 वर्षीय देला नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। देला का शव लालपुरा वन नाके के पास मिला था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए देला की पत्नी सीता, उसके प्रेमी लालूराम और एक अन्य आरोपी आलूराम को गिरफ्तार किया है।

आलूराम को 60,000 रुपये की दी थी सुपारी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सीता का अपने देवर लालूराम के साथ अवैध संबंध था और वे दोनों शादी करना चाहते थे। देला उनकी राह का रोड़ा बन रहा था, इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। सीता ने अपने जीजा आलूराम को 60,000 रुपये की सुपारी देकर देला की हत्या करने के लिए कहा।

जीजा ने धारदार हथियार से रेता गला
साजिश के तहत, आलूराम ने देला को फोन करके धरियावद बुलाया। वहां आलूराम और उसके दो साथी पहले से ही मौजूद थे। चारों मोटरसाइकिल पर सवार होकर धरियावद बांसी रोड पर एक सुनसान जगह पर पहुँचे। वहां आलूराम ने धारदार हथियार से देला का गला रेत दिया। हत्या के बाद, उन्होंने शव को लालपुरा घाटी लसाडिया धरियावद मुख्य सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।

पुलिस ने सीता, लालूराम और आलूराम को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना एक बार फिर रिश्तों में आई दरार और अवैध संबंधों के भयावह परिणामों को उजागर करती है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top