पारिवारिक कलह से आजिज वृद्ध दंपती ने खाया जहर

– मंगलवार दोपहर सास-बहू के बीच कहासुनी की बात आ रही सामने

Old couple consumed poison, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल के हल्द्वानी में एक वृद्ध दंपति को जहर खाने के लिए मजबूर होना पड़ गया। घटना में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि वृद्ध की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।

चोरगलिया थानाक्षेत्र के लखनपुर दौलतपुर गौलापार निवासी हरिदत्त पांडे (71 वर्ष) पुत्र बद्रीदत्त यहां अपनी 64 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी, बेटे नवीन, बहू हेमा, 9 व 15 वर्षीय दो नाती के साथ रहते हैं। बेटे नवीन के मुताबिक, बुधवार दोपहर उनकी मां मुन्नी अपने नातियों के साथ हंसी-ठिठोली कर रहीं थी। तभी पत्नी हेमा खेत से लौटी। मां ने बहू हेमा से भी हंसी-ठिठोली। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों में तकरार हो गई। यह बात मुन्नी ने अपनी पति हरिदत्त को बताई और शाम करीब साढ़े 7 बजे दोनों जहर खा लिया।

हालत बिगड़ी की जहर खाने का पता लगा। परिजन आनन-फानन में दोनों को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 9 बजे मुन्नी की मौत हो गई। नवीन ने बताया कि पिता हरिदत्त की हालत नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में हैं। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी का कहना है कि घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है, मामले की जांच की जा रही है। नवीन ने बताया कि वह मूलरूप से अमृतपुर जमरानी के रहने वाले हैं। बड़ा भाई रमेश पांडे यहां परिवार के साथ रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top