Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंतिम संस्कार से लौट रहे युवकों की सड़क हादसे में मौत

– काठगोदाम में कोलटैक्स के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, एक ही कंपनी में काम करते थे दोनों

Youths who returned from the funeral died, DDC : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। मंगलवार को नैनीताल जिले में अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार दोस्त हादसे का शिकार हो गए। काठगोदाम थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। दोनों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक बड़ौन तोक लूगढ़ खनस्यूं नैनीताल निवासी सोबन सिंह (32 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह रुद्रपुर स्थित सिडकुल में एक कंपनी में काम करते थे। तराड़वाड़ी अल्मोड़ा निवासी योगेंद्र सिंह बिष्ट (45 वर्ष) पुत्र उदय सिंह बिष्ट भी इसी कंपनी में काम करता था। दोनों अच्छे दोस्त थे और रोजाना हल्द्वानी से रुद्रपुर ड्यूटी के लिए जाते थे।

चित्रशिला घाट से दोनों लौट रहे थे वापस
काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि सोबन के गांव के एक व्यक्ति का निधन हो गया था। दोनों उसी की अंतिम यात्रा में शामिल होने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट गए थे। वापसी के दौरान उनकी मोटर साइकिल कोलटैक्स में डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों लगभग बेदम हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एक हफ्ते पहले मनाई थी शादी की सालगिरह
सड़क हादसे का शिकार हुए सोबन सिंह की एक सप्ताह पहले शादी की सालगिरह थी। उनकी एक बेटी भी है। घर पर उन्होंने अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई थी। उन्होंने केक काटा और जमकर डांस किया था। इसके कई फोटो और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किए थे। उनकी मौत के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top