Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

डॉ. महेश शर्मा पर मुकदमा, अब न्यूज पोर्टल व दैनिक अखबार के खिलाफ दी तहरीर

– कानून के विरुद्ध जाकर खबर प्रकाशित करने का मामला, पीड़िता बोली-कथित पत्रकारों ने रची बदनाम करने की साजिश

Dr. Mahesh Sharma Case, DDC : हल्द्वानी में न्यूरोसर्जन और विवेकानंद हॉस्पिटल के मालिक डॉ.महेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने अब एक दैनिक अखबार और न्यूज पोर्टल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उक्त आरोपियों ने कानून के विरुद्ध जाकर न सिर्फ पीड़िता के खिलाफ खबर प्रकाशित की, बल्कि उसका नाम भी छाप दिया। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, जबरन घर में घुसने और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद बीती 14 जुलाई एक न्यूज पोर्टल ने अपने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर उसके खिलाफ खबर प्रसारित की। इसमें डॉ. महेश शर्मा को महिला का पांचवां शिकार बताया।

साथ ही एक दैनिक समाचार पत्र में बीती 15 जुलाई के अंक में पीड़िता के नाम के साथ खबर प्रकाशित की। खबर लिखने वाले खबर की हेडिंग में ही पीड़िता का नाम डाल दिया। पीड़िता का कहना है कि दोनों ही खबरें निराधार और बिना सत्यता की जांच किए प्रसारित व प्रकाशित की गई हैं। आरोप है कि खबरों के माध्यम से पीड़िता की सार्वजनिक छवि को बिगाड़ा गया और उसे मानसिक क्षति पहुंचाई गई है।

मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि मामले की जांच महिला दरोगा रजनी आर्या को सौंपी गई है। जांच में न्यूज पोर्टल और समाचार पत्र से जवाब और उनका पक्ष मांगा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top