Breaking News
एसओजी प्रभारी राजेश जोशी पर कार्रवाई की संस्तुति।
एसओजी प्रभारी पर कार्रवाई की संस्तुति, कांस्टेबल के खिलाफ नहीं मिले सुबूत
हल्द्वानी की मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में पत्नी ने पति को फ्राईपिन से पीटा।
हल्द्वानी में पति को इतना पीटा कि पीटते-पीटते फ्राईपिन हुआ टेढ़ा
10 जून से खुल जाएगा कैंचीधाम बाईपास।
10 जून से खुल जाएगा कैंची धाम बाईपास, सड़क के गड्ढों पर सीएम सख्त
बनभूलपुरा में शनिबाजार रोड पर किशोरी को डंपर ने कुचला।
गर्मियों की छुट्टियां मनाने मामा के घर आई भांजी को डंपर ने कुचला
उत्तराखंड में 8 जून से शुरू होगा एसआईआर।
8 जून से SIR की शुरुआत, BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म
ब्लिंकिट कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी।
ब्लिंकिट कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से 98 हजार की ठगी
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द

डॉ.महेश शर्मा का वीडियो वायरल, दारू पीकर घुसा लड़की के घर, लड़की को छोड़ना पड़ा घर

– 4 जून 2024 की रात का वीडियो, फोन छीन कर डॉक्टर ने डिलीट किए अहम सुबूत

Viral video of Dr. Mahesh Sharma, DDC : हल्द्वानी के बड़े न्यूरो सर्जन में शुमार और विवेकानंद हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर महेश शर्मा का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। महेश शर्मा शराब के नशे में लड़की के घर पहुंचा और जब लड़की ने वीडियो बनाना शुरू किया तो उसका फोन छीन लिया। अब डॉक्टर महेश शर्मा की वजह से लड़की को किराए का घर छोड़ना पड़ गया। आप वीडियो देखिए और तय कीजिए कि क्या इस हालत में और वो भी रात में अकेली रहने वाली लड़की के घर घुसना ठीक है।

महेश को मंजूर नही थी किसी और की तारीफ
डॉक्टर महेश शर्मा पिथौरागढ़ से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन आज जो शोहरत और दौलत उनके पास है, पहले नहीं थी। ऐसी दौलत और शोहरत कई बार गलत रास्ते पर ले जाती है। बहरहाल, पीड़िता का आरोप है कि डॉ.शर्मा को अपने सामने किसी और की तारीफ सुनना पसंद नहीं था और खासतौर पर डॉक्टर्स की। उन्होंने पीड़िता को ऐसे कई मैसेज किए हैं, जिसमें वह शहर के प्रतिष्ठित लोगों को उल्टा-सीधा बोल रहे हैं और पीड़िता से कह रहे हैं जिन लोगों की मेरे सामने औकाद नहीं तू उनकी तारीफ करती है।

महेश के अतीत से वास्ता नहीं, लेकिन छोड़ूंगी नहीं
डॉ.महेश शर्मा के खिलाफ मुखानी थाने में आईपीसी की धारी 354, 452 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज है। बताया जा रहा है कि महेश ने जमानत भी ले ली है। पीड़िता का कहना है कि उसके पास डॉ.महेश शर्मा के खिलाफ सारे सुबूत है। कुछ ऐसे सुबूत भी हैं, जो महेश की पुरानी कहानी सामने ला सकते हैं। हालांकि पीड़िता का कहना है कि उसे डॉक्टर के अतीत से कोई वास्ता नहीं। उसे कानून पर भरोसा है और आखिरी सांस तक कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top