Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

डॉ.पुनीत को पीटकर रिश्तेदार के घर दुबका एक आरोपी गिरफ्तार

रेडिएंट हॉस्पिटल के बाहर डॉ.पुनीत को पीटते छात्र नेता

– 5 जुलाई को छात्रसंघ अध्यक्ष व आधा दर्जन साथियों ने डॉक्टर के साथ की थी मारपीट, लूट और अपहरण का प्रयास

Assault with Dr. Vipul Kumar Goyal, DDC : हल्द्वानी में रेडिएंट हॉस्पिटल के मालिक डॉ.पुनीत कुमार गोयल से मारपीट और लूट करने वाले छह आरोपियों में से पुलिस ने एक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 15 दिन से फरार थे। पहली गिरफ्तारी के ये आरोपी घटना के बाद से खटीमा में अपने रिश्तेदार के घर दुबका था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।

कुछ ही समय में दो बार हुई थी मारपीट
मुखानी थाना क्षेत्र में रेडिएंट हॉस्पिटल, केवीएम स्कूल के सामने स्थित है। हिल्स व्यू एन्क्लेव लोहरियासाल मल्ला निवासी डॉ.पुनीत बीती 5 जुलाई को हॉस्पिटल में ओपीडी में मरीज देख रहे थे। इस दौरान उनके साथ दो बार मारपीट हुई। विशाल सैनी, छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रामोला, हितेश जोशी, राहुल मठपाल, मनीकेत तोमर, मोहित खोलिया व अन्य ने उनके साथ मारपीट और लूटपाट की। आरोपियों पर 7 जुलाई को धारा 333, 309(4), 115(2), 352, 351(2), 351(3) व 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले में तीन लोग कोर्ट से स्टे ले चुके हैं।

खटीमा में दुबका था गिरफ्त में आया आरोपी
घटना के बाद 13 दिन तक आरोपी पुलिस को दौड़ाते रहे। मामले की जांच कर रहे मुखानी थाने के एसआई हरजीत राणा ने शनिवार रात खटीमा ऊधमसिंह नगर स्थित एक घर में दबिश दी। यहां छिपे बैठे मोहित खोलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये घर मोहित के रिश्तेदार है। मोहित एमबीपीजी कॉलेज में एमए का छात्र है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top