Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बछड़े का कटा सिर गले पड़ा, पूर्व भाजयुमो प्रदेश मंत्री अरेस्ट

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को मिली जमानत।

– पूर्व भाजयुमो नेता विपिन पांडे पर उपद्रव और लोगों को भड़काने का है आरोप, चार अन्य भी गिरफ्तार

Vipin Pandey arrested, DDC : रविवार की देर शाम से रात तक बनभूलपुरा के उजाला नगर में हुए बवाल में पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री विपिन पांडे की इस मामले में पहली अरेस्टिंग हुई है। विपिन के साथ चार और पुलिस के कब्जे में हैं, जिनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस आज (शुक्रवार) को विपिन को न्याय6में पेश करेगी। अब कोर्ट ये तय करेगा कि विपिन जेल जाएंगे या जमानत मिलेगी।

गुरुवार की शाम को विपिन पांडे को कमलुवागांजा क्षेत्र स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद पुलिस उनको लेकर कोतवाली पहुंच गई। किसी भी अप्रिय संभावना को लेकर कोतवाली में पहले से ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।

जांच अधिकारी रोहिताश सागर ने शाम करीब 6.25 बजे से विपिन पांडे से पूछताछ करना शुरू कर दी। उनके बयान भी लिए गए। करीब एक घंटे तक पूछताछ होती रही। एसआई रोहिताश सागर ने बताया कि विपिन पांडे के ऊपर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर संबंधित घटना को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की और साथ ही उपद्रव के लिए लोगों को भड़काया। पुलिस के अनुसार घटना में चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें दो बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं।

साथ ही अभी भी मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ऐसे में उपद्रव में अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं। मामले में बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष सुशील जोशी ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ उपद्रव करने का आरोप लगाया है।

बता दे कि बीते रविवार को उजाला नगर में एक मंदिर के सामने बछड़े का कटा सिर मिला था। इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। जांच में पता चला कि सिर एक कुत्ता उठा कर लाया था। ये एक नवजात बछड़ा था, जिसे कुत्तों ने नोंच डाला था।

भाजपा से निष्कासित किए गए थे विपिन
विपिन पांडे को दो बार भाजपा से निष्कासित किया गया है। साल 2014 में पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने पर उनको पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। बाद में वह भाजपा में फिर से शामिल हो गए। इसके बाद साल इसी साल करीब दो माह पूर्व विपिन पांडे ने भाजपा के कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के खिलाफ बयानबाजी की थी। इसके बाद उन्हें पार्टी से फिर से निष्कासित कर दिया गया। उससे पहले पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना पांडे को भाजपा की ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार मंजू गौड़ के खिलाफ चुनाव में खड़ा कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने नाम वापस ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top