Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

उपद्रवी छात्रों पर लगी लूट, साथियों ने जाम किया नेशनल हाइवे

– दैनिक अखबार के पत्रकार से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ा, कोतवाली में अन्य पत्रकारों से फिर पुलिस से उलझे छात्र

Case against MBPG students, DDC : हल्द्वानी के एमबीपीजी में कवरेज गए दैनिक अखबार के पत्रकार प्रमोद डालाकोटी से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। अगले ही दिन मुकदमा दर्ज होने के खिलाफ छात्रों का हुजूम सड़क पर उतर आया। छात्रों ने पहले कोतवाली में पत्रकारों से अभद्रता की और फिर कोतवाली के बाहर नेशनल हाईवे जाम कर नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझा कर छात्रों को हाईवे से उठाया।

कार्तिक बोरा और पंकज खत्री पर हुआ लूट का मुकदमा
प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने कार्तिक बोरा, पंकज खत्री व अन्य के खिलाफ मारपीट सहित लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे को फर्जी बताते हुए रविवार की दोपहर प्रमोद बोरा, राजू रावत, संजय रावत, देवेंद्र बिष्ट, कमल बोरा, गौरव सनवाल, कौशल मिकलानी, नितिन सोनकर व जगदीश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र कोतवाली में जुटने लगे। यहां कवरेज कर रहे एक पत्रकार और फिर एक महिला पत्रकार से छात्र उलझ गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन छात्र शांत नहीं हुए।

सीओ के निष्पक्ष कार्रवाई पर भरोसा दिया तो मानें छात्र
कोतवाली से निकल कर छात्र कोतवाली गेट के बाहर हाईवे पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। पुलिस ने छात्रों ने उठाने का प्रयास किया तो छात्र उनसे भी उलझ गए। बाद में सीओ सिटी नितिन लोहनी ने छात्रों का वार्ता के लिए बुलाया। उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद छात्र नेशनल हाईवे से हटे। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाराजा छात्रों को समझाबुझा कर शांत किया गया और आश्वासन दिया गया कि किसी के भी खिलाफ गलत कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top