Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

हल्द्वानी की छात्रा से दिल्ली में गैंगरेप, दिल्ली व मुंबई के पांच युवक गिरफ्तार

– 4 अक्टूबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी हाईस्कूल की छात्रा, ट्रेन में मिले थे तीन आरोपी

Haldwani student gang raped in Delhi, DDC : नैनीताल जिले के मुखानी थानाक्षेत्र से 4 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी से दिल्ली में पांच युवकों ने गैंग रेप किया। हल्द्वानी में किशोरी से टकराए मुंबई के युवक उसे दिल्ली स्थित एक होटल ले गए। जहां तीनों युवक के दिल्ली निवासी दो दोस्त भी पहुंचे। पांचों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पुलिस किशोरी की तलाश करते हुए दिल्ली पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में है 10वीं का छात्रा
किशोरी 15 वर्ष की है और शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं का छात्रा है। जानकारी के मुताबिक बीती 4 अक्टूबर को किशोरी घर से यह कहकर निकली थी कि वह स्कूल जा रही है, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंची और न ही लौट कर घर आई। स्कूल का वक्त गुजरा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तमाम स्थानों पर खोजबीन के बावजूद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो पिता मुखानी थाना पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

ट्रेन में मिले मुंबई के युवक ले गए दिल्ली
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते तो वह स्कूल की ओर जाती नहीं दिखी। उसे रेलवे स्टेशन की ओर जाते देखा गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन में उसे मुंबई निवासी तीन युवक मिले। तीनों नैनीताल घूमने आए थे। बातों में फंसा कर वह किशोरी को अपने साथ दिल्ली ले गए। दिल्ली से तीनों युवक को मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। तीनों ने एयरपोर्ट के पास एक होटल में रुम बुक किया और किशोरी को अपने साथ ले गए। होटल में तीनों युवकों के दिल्ली निवासी दो दोस्त भी पहुंचे। जिसके बाद पांचों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

दिल्ली पहुंचने पर हुआ गैंग रेप का खुलासा
इधर, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस दिल्ली पहुंच गई। जिस होटल में घटना को अंजाम दिया, पुलिस ने उस होटल से आरोपियों युवकों के पहचान संबंधी दस्तावेज जुटाए और तलाश में जुट गई। जिसके बाद पांचों आरोपियों को दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हल्द्वानी लाने के बाद किशोरी का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और गैंग रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पांचों को जेल भेज दिया गया है।

इन्होंने किया किशोरी से दुष्कर्म
1. आशीष पुत्र रेवा राम अगरकर उम्र 30 वर्ष निवासी मोहम्मदपुर विलेज, आरके पुरम सेक्टर 12 नई दिल्ली
2. साहिल कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र पूरन सिंह निवासी बसन्त विहार शिवाकैंप थाना बसन्त विहार साउथ वेस्ट नई दिल्ली
3. संदेश संभाजी चिपलेकर उम्र 25 वर्ष पुत्र संभाजी चिपलेकर निवासी कामोठे नवी मुंबई रायगढ पनवेल कामोठे महाराष्ट्र
4. रोशन चिन्तामन पाटिल उम्र 29 वर्ष पुत्र चिन्तामन रघुनाथ पाटिल निवासी कामोठे गांव रायगढ़ महाराष्ट्र
5. योगेश रमेश नाईक उम्र 34 वर्ष पुत्र रमेश नाईक निवासी असूद गांव कलम वोली पनवेल रायगढ़ महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top