Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

14 साल की बेटी को अखर गई मां की डांट, जहर निगला और दे दी जान

– हल्दूचौड़ में चल रहे महोत्सव में जाने की जिद्द कर रही थी बेटी, मां ने नही जाने दिया

Eighth class student committed suicide, DDC : लालकुंआ कोतवाली क्षेत्र में मां ने महोत्सव में जाने से रोका तो आठवीं में पढ़ने वाली बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

नही मानी तो मां ने लगा दी थी फटकार
हल्दूचौड़ निवासी राजू सिंह हल्दूचौड़ स्थित एक स्वीट हाउस में काम करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। राजू ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी खुशी, दौलिया के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। हल्दूचौड़ में चल रहे एक महोत्सव में पिछले दो दिनों से वह लगातार जा रही थी। रविवार को राजू ड्यूटी गए थे। बेटी ने मां से महोत्सव में जाने की जिद की, लेकिन मां ने मना कर दिया। वह नहीं मानी तो मां ने उसे फटकार लगा दी।

बेटी को अखर गई मां की डांट
मां की डांट उसे इतनी अखरी की देर शाम जहर खा लिया। बेटी को बुरे हाल में देखकर मां ने फौरन अपने पति राजू को सूचना दी। वह फौरन बेटी को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top