Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

IPS दंपती को मिली सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति, 12 अधिकारियों को तोहफा

– नैनीताल के SSP प्रह्लाद नारायण मीणा और 31वीं वाहिनी PAC की कमांडेंट प्रीति प्रियदर्शनी के कंधे पर आईजी ने लगाए सितारे और कॉलर बैंड

IPS couple promoted, DDC : उत्तराखंड में 12 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। जिसके तहत डीजीपी दीपम सेठ को सुपर स्केल में पदोन्नत किया गया है। आईपीएस दंपती प्रह्लाद नारायण मीणा और प्रीति प्रियदर्शनी को सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति मिली है। प्रह्लाद नैनीताल जिले के एसएसपी और उनकी पत्नी प्रीति 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की कमांडेंट हैं।

आईजी कुमाऊं डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर सितारे और कॉलर बैंड लगाकर शुभकामनाएं दीं। प्रह्लाद और प्रीति का वर्ष 2012 में सिविल सेवा में चयन हुआ और उत्तराखंड कैडर आवंटित हुआ था। प्रह्लाद पूर्व में एएसपी देहरादून, एएसपी हरिद्वार, एसपी रूद्रप्रयाग, एसएसपी अल्मोड़ा, एसपी आर हल्द्वानी, एसपी सीबीसीआईडी हल्द्वानी और एसपी विजिलेंस हल्द्वानी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 2019 में वे कैलास मानसरोवर यात्रा के लाइजनिंग ऑफिसर भी रहे।

इसके अतिरिक्त भारतीय वायुसेना के साथ साहसिक अभ्यास में 5000 फीट की ऊंचाई से 5 पैरा जम्प लगाकर वे उत्तराखण्ड के पहले आईपीएस अधिकारी बने। वहीं प्रीति ने चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के एसपी, नैनीताल के एसएसपी, एसपी विजिलेंस और एसपी इंटेलिजेंस के रूप में काम कर चुकी हैं। पदोन्नति पर नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

आईपीएस पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पद के 16 वें स्केल में प्रमोशन दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर मुकेश कुमार और धीरेंद्र गुंज्याल को पदोन्नत किया गया है।

बता दें कि सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शासन ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को सुपर स्केल यानी 17 वें स्केल में पदोन्नति करने समेत 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। आईपीएस पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पद के 16वें स्केल में पदोन्नति दी गई है। इनके लिए निसंवर्गीय पद सृजित हुआ है।

पुलिस महानिरीक्षक पद पर 2007 बैच के आईपीएस जन्मेजय प्रभाकर, सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस और योगेंद्र रावत को नियमित और सदानंद दाते व सुनील कुमार मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर मुकेश कुमार और धीरेंद्र गुंज्याल को पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही प्रह्लाद नारायण मीणा, प्रीति प्रियदर्शनी और यशवंत सिंह को चयनमान वेतनमान प्रमोशन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top