Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

नशेड़ी ने अपनी ही गर्दन पर चलाया चाकू, नहर में गिरी स्कॉर्पियो

– नशेड़ी को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में कराया भर्ती, कई स्थानों पर हुए हादसे, बस से बेस पहुंचाया गया घायल

Accidents on Holi, DDC : होली पर नशे में धुत एक नशेड़ी ने अपना ही गला चाकू से रेत लिया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इधर, शहर में हुए हादसों में कई और लोग घायल हुए। काठगोदाम में जहां तेज रफ्तार कार दीवार से टकरा गई, वहीं गौलापार में बेकाबू स्कॉर्पियो कुंवरपुर पुलिस चौकी के बाहर से गुजरी नहर में गिर गई। पुलिस भी होली पर मुस्तैद दिखी। नशे में हुड़दंग करने वालों को पुलिस ने हवालात की सैर कराई।

जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा में एक युवक ने जमकर नशा किया और उसके बाद अपना ही गला चाकू से रेत लिया। उसे बेस अस्पताल ले जाया गया। वहीं काठगोदाम में शनिवार दोपहर यहीं का रहने वाला दीपक सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे बस से अस्पताल ले जाया गया। काठोगादाम में ही नैनीताल बैंक के पास तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। वह एक दीवार से टकराई। चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

गौलापार में कुंवरपुर पुलिस चौकी के बाहर स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। इस घटना में चालक को मामूली चोट आई है। काठगोदाम थाना में पुलिस ने तीन युवकों को हैड़ाखान रोड पर सार्वजनिक रूप से शराब पीते पकड़ा। कोतवाली और भोटिया पड़ाव पुलिस ने भी तीन लोगों को हुड़दंग काटते हुए हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की और काउंसिलिंग के बाद छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top