Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

ईद मनाने पहाड़ की ओर नहीं जा पाएंगे दो पहिया सवार

– नवरात्रि और ईद पर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे पर्यटक वाहन, 31 मार्च से 2 अप्रैल तक के लिए जारी किया डायवर्जन प्लान

Route diversion on Eid and Navratri, DDC : नवरात्रि और ईद को देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। जिसके तहत 31 मार्च से 2 अप्रैल तक पर्यटक वाहन शहर के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ऐसे वाहनों को शहर के बाहरी मार्गों से होकर आना और जाना होगा। भारी वाहन और आवश्य सेवा से जुड़े वाहन भी तय समय के भीतर ही चल सकेंगे। तीन दिवसीय डायवर्जन प्लान सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों का आवागमन सुबह 10 से रात 10 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जबकि अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन रात 10 बजे से 2 बजे तक यात्रा रूट पर चल सकेंगे। पुलिस का कहना है कि रामपुर रोड, बरेली रोड, चोरगलिया रोड, कालाढूंगी रोड से ईद मनाने के लिए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त दुपहिया वाहनों को 31 मार्च से 2 अप्रैल तक विभिन्न चेकिंग प्वाइंट टांडा बैरियर, बेलबाबा, कालाढूंगी (नैनीताल तिराहा), नारीमन तिराहा, भीमताल मोड़ से वापस किया जाएगा।

इन रास्तों का करना होगा इस्तेमाल
1- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को आने-जाने वाले तीनपानी फ्लाईओवर से गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से जाएंगे।

2- रूद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्र को आने-जाने वाले पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुंआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा से जाएंगे।

3- रुद्रपुर वाले जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आते हैं वे गन्ना सेंटर से तीनपानी फ्लाईओवर से गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा से जाएंगे।

4- रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को आने-जाने वाले कालाढूंगी से मंगोली होते हुए जाएंगे।

5- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को 8 बजे से 10 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो वाहन शहर की ओर आ जाएंगे, उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बाई ओर व  पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर पार्क किया जाएगा।

6- काठगोदाम में यातायात का दबाव अधिक होने पर 3 बजे के बाद नैनीताल और भवाली से मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक वाहन नंबर 1 बैड व रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से जाएंगे।

7- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली रोडवेज व केमू की बसें निर्धारित रूट पर चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top