– नैनीताल जिले में 511 ग्राम पंचायतों को आज (31 जुलाई) को मिल जाएगा उनका सरताज
Counting of votes for Panchayat elections, DDC : उत्तराखंड में दो चरणों में हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे 31 जुलाई को आएंगे। नैनीताल जिले में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों समेत कुल 2442 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव का पहला चरण 24 जुलाई को संपन्न हुआ और दूसरा चरण 28 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ। इसके साथ ही भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक के 1391 और धारी, बेतालघाट, रामगढ़ और ओखलकांडा ब्लॉक में 1051 प्रत्याशियों समेत कुल 2442 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया है। 31 जुलाई को मतगणना के बाद प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
31 जुलाई को सुबह 7 बजे से विभिन्न ब्लॉक में मतगणना शुरू होगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में हल्द्वानी में 73.16%, भीमताल में 81.10%, कोटाबाग में 79.35% और रामनगर ब्लॉक में 75.13 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान खत्म होते ही इन चार विकासखंडों के 1391 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया।
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का आकंड़ा
ब्लॉक – प्रधान – बीडीसी – जिपं – ग्राम सदस्य
भीमताल – 166 100 11 34
ओखलकांडा- 202 103 24 02
धारी – 109 62 14 04
रामगढ़ – 135 79 11 04
कोटाबाग – 167 81 14 30
रामनगर – 196 136 16 80
हल्द्वानी – 177 134 14 35
बेतालघाट – 164 103 22 13
कुल 1316 798 126 202
दूसरे चरण में कहां कितना हुआ मतदान
ब्लॉक – भीमताल – हल्द्वानी – कोटाबाग – रामनगर
10 बजे – 13.83% 15.66% 14.00% 9.54%
12 बजे – 32.24% 32.36% 33.07% 30.50%
2 बजे – 51.53% 49.75% 52.57% 46.34%
4 बजे – 69.77% 63.62% 69.11% 65.45%
अंतिम – 81.10% 73.61% 79.35% 75.13%


