Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

लूडो के गेम में हारी जिंदगी, बीएसएसी की छात्रा ने फांसी लगा ली

– पिता के नाम लिखा सुसाइड नोट, चार से पांच लाख रुपए हार गई थी छात्रा

Gave up life when lost in Ludo, DDC : ऑनलाइन गेमिंग की लत एक बार फिर जान का सबब बन गई। खबर उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी से है, जहां लूडो के ऑनलाइन गेम ने बीएससी की छात्रा की जान ले ली। गेम में लाखों रुपये हारने के बाद छात्रा को कुछ समझ नहीं आया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसका शव उसी के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

बरेली रोड पर स्थित स्पेरो कालोनी निवासी 21 वर्षीय हर्षिता जोशी एमबीपीजी कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता प्रेमानंद जोशी जेल पुलिस अल्मोड़ा में तैनात हैं। शुक्रवार को हर्षिता घर पर अपनी मां व भाई के संग थी। दोपहर में भाई व मां बाजार किसी काम के लिए गए थे। वापस घर पहुंचे तो कमरे के अंदर हर्षिता का शव फंदे पर लटका मिला।

लूडो में डुबो दिए चार से पांच लाख रुपए
हो-हल्ला होने पर लोग एकत्र हुए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फंदे से उतारकर हर्षिता को एसटीएच पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद पुलिस ने घर के तलाशी ली। जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें हर्षिता ने लिखा था कि वह मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो गेम खेलती थी। इस गेम में उसे पहले मुनाफा हुआ। बाद में उसने अपने माता-पिता के चार-पांच लाख रुपये डुबो दिए।

पिता के नाम लिखा सुसाइड नोट
पुलिस के अनुसार हर्षिता ने सुसाइड नोट अपने पिता के नाम पर लिखा है। कहा है कि उसने उनके लाखों रुपये गेम में डुबा दिए, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसलिए उसे माफ करना। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top