Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

गौलापार में भीषण सड़क हादसा, दो किसानों की मौत, एक की हालत गंभीर

– रविवार रात देवला मल्ला कुंवरपुर में हुई दो मोटर साइकिलों के बीच सीधी टक्कर

Two killed in bike collision in Gaulapar, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गौलापार क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रारंभिक तौर पर, हादसे का कारण तेज गति को माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार रात लगभग आठ बजे कुंवरपुर के देवला मल्ला में तुषार टैंट हाउस के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

एक बाइक पर खेड़ा (गौलापार) निवासी 35 वर्षीय चंदन सिंह और 30 वर्षीय हरीश बृजवासी सवार थे। दोनों पेशे से किसान थे और बाजार से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक दौलतपुर निवासी पवनेश कुलोरा चला रहा था।

हादसे के फौरन बाद, स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चंदन सिंह और हरीश बृजवासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पवनेश कुलोरा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने जानकारी दी कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और पुलिस दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

इस हादसे ने दोनों मृतक परिवारों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि चंदन और हरीश, दोनों ही अपने परिवार के इकलौते चिराग थे। दीवाली के त्योहार के ठीक बाद हुई इस दुखद घटना से मृतकों के घरों में मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top