– भवाली पेट्रोल पंप से अल्मोड़ा की ओर करीब 500 मीटर की दूरी पर खाई में गिरी Scorpio-N
Scorpio fell in ditch near Kainchi Dham, DDC : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से नैनीताल जिले के भवाली स्थित कैंची धाम दर्शन के लिए निकला कार सवार परिवार बड़े हादसे का शिकार हो गया। कैंचीधाम मंदिर से कुछ किलोमीटर पहले 9 लोगों से भरी Scorpio-N गहरी खाई में गिर गई। हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चों समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो-एन (संख्या UP25 DZ 4653) में सवार नौ लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, बरेली के इज्जतनगर से बाबा नीम करोली धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वाहन भवाली पेट्रोल पंप से लगभग 500 मीटर आगे अल्मोड़ा की ओर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में गंगा देवी (55) पत्नी भूपराम और बृजेश कुमारी (26) पत्नी राहुल पटेल, दोनों निवासी ग्राम चावन, जिला बरेली, तथा नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह गंगवार, निवासी पीलीभीत, बरेली की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों में ऋषि पटेल उर्फ युवी (7), स्वाति (20), अक्षय (20), राहुल पटेल (35), सभी निवासी बरेली जिला, तथा गुजरात निवासी करण उर्फ सोनू (25) और उनकी पत्नी ज्योति (25) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं घायलों में से एक का कहना है कि एक वाहन को पास देते वक्त Scorpio-N का पिछला पहिया खाई में चला गया और हादसा हो गया। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मृतकों का विवरण
1. गंगा देवी पत्नी भूप राम उम्र 55 वर्ष
2. बृजेश कुमारी पत्नी राहुल पटेल उम्र 26 वर्ष निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली
3. नैंसी गंगवार पुत्री जयपाल सिंह गंगवार निवासी पीलीभीत बरेली उम्र 24 वर्ष
घायलों का विवरण
1. ऋषि पटेल उर्फ यूवी पुत्र राहुल पटेल उम्र 7 वर्ष
2. स्वाति पत्नी भूप राम उम्र 20 वर्ष
3. अक्षय पुत्र ओमेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष
4. राहुल पटेल पुत्र भूप राम उम्र 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली
5. करन उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष
6. ज्योति पत्नी करन निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष


