Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पेंटर ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

काठगोदाम के कठघरिया में पेंटर ठेकेदार की मौत।

– पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई ने छोटे भाई को लटके देखा, पैर पर चोट और मिट्टी लगी देख जताई हत्या की आशंका

Painter Contractor Found Dead, DDC : नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित बिठौरिया नंबर-2 में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया गया।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से नवाबगंज, बरेली उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय राजेश मौर्य बिठौरिया में किराये के टिनशेड कमरे में रहता था। वह पेशे से पेंटर ठेकेदार था। उसके पिता और बड़ा भाई भी पास में ही रहते हैं।

बताया गया कि मंगलवार को काफी देर तक राजेश कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर उसका बड़ा भाई धर्मेंद्र मौर्य कमरे के पास पहुंचा और खिड़की से झांककर देखा तो राजेश फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पहले मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन क्षेत्र काठगोदाम कोतवाली का होने के कारण बाद में दमुवाढूंगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के पिता मिही लाल मौर्य ने आरोप लगाया कि राजेश के पैरों पर चोट के निशान थे और कपड़ों में मिट्टी लगी हुई थी। उनका कहना है कि राजेश पेंट का काम करता था, ऐसे में कपड़ों पर मिट्टी होना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top