Breaking News
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा
तुषार जोशी का फाइल फोटो।
चेन्नई से लौट रहे सेना के जवान की मौत, अमीबा संक्रमण की आशंका
कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप।
राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया और राहुल के खिलाफ तहरीर
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह।
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह, दूल्हा समेत पांच पर एफआईआर

पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर

पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।

– गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, मौत, महेशनगर में वृद्ध दंपत्ति का एक साथ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

Wife Dies by Suicide After Husband’s Death, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित नवाबी रोड में एक वृद्ध की मौत के बाद उसकी 80 वर्षीय पत्नी ने जहर खा कर जान दे दी। वृद्ध दंपत्ति की कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। 85 वर्षीय हरिशंकर अग्रवाल के निधन के बाद उनकी 80 वर्षीय पत्नी कुसुम अग्रवाल यह सदमा सहन नहीं कर सकीं। परिजन के अनुसार, पति के निधन के बाद वह गहरे मानसिक आघात में थीं। शनिवार को अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें आनन-फानन में मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हरिशंकर अग्रवाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार अभी उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा ही था कि घर में एक और दुखद घटना घट गई।

परिजनों का कहना है कि पति के निधन के बाद कुसुम अग्रवाल बेहद व्यथित थीं और इस सदमे से उबर नहीं सकीं। शनिवार को उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास भी उन्हें बचा नहीं सके।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। दंपत्ति का एक पुत्र है, जिस पर एक ही दिन में माता-पिता दोनों को खोने का दुख टूट पड़ा।

शनिवार देर शाम राजपुरा श्मशान घाट में पति-पत्नी का पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ एक ही चिता स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रवासी शामिल हुए। महेशनगर में इस मार्मिक घटना की पूरे दिन चर्चा रही और हर किसी की आंखें नम दिखीं। एक साथ वृद्ध दंपत्ति के निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top