Breaking News
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
हल्द्वानी में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा।
प्रेमिका संग मिला पति, पत्नी ने बच्चों संग मिलकर धुना
डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से साइबर फ्रॉड।
डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पड़ी भारी, बुजुर्ग के खाते से उड़े दो लाख
नैनीताल जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू हुआ।
नैनीताल में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे बोर्ड
जहरखुरान के शिकार बीएसएफ जवान की मौत।
जहरखुरानों ने बीएसएफ जवान को जहर देकर मार डाला
ऊधमसिंह नगर के जसपुर से विजिलेंस ने रिश्वतखोर जेई को दबोचा।
20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, विजिलेंस का बड़ा ट्रैप

रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप

रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।

रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।

• रामनगर के लग्जरी रिजॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 51 आरोपी गिरफ्तार, 10 युवतियां और एक नाबालिग मुक्त
• कीटनाशक कंपनी के मालिक ने जमाई थी महफिल, शराब, अश्लील डांस, ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ और फर्जी नोटों का खेल भी हुआ बेनकाब, रिजॉर्ट का मैनेजर फरार

Sex Racket Busted at a Ramnagar Resort, DDC : बाहर से देखने में आलीशान रिजॉर्ट… अंदर देर रात तक चल रही शराब, अश्लील डांस और कथित देह व्यापार की महफिल, लेकिन जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी, पूरे रिजॉर्ट में अफरा-तफरी मच गई। कोई भागने लगा तो कोई कमरे में छिप गया। आखिरकार पुलिस ने 51 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। साथ ही 10 महिलाओं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, को मुक्त कराया गया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस ने 4 जुलाई की रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए रामनगर के एक बड़े रिजॉर्ट पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक मौके पर बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब पार्टी, महिलाओं से अश्लील डांस कराने और उन पर नोट उड़ाने का खेल चल रहा था।

पूछताछ में मुख्य आयोजक मेरठ निवासी उमेंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी कीटनाशक निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए पार्टी आयोजित की थी। जांच में सामने आया कि करीब दस दिन पहले रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं और कथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था कराने को कहा गया था। 4 से 5 जुलाई तक के लिए रिजॉर्ट करीब 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने सुनील कुमार के माध्यम से प्रति महिला 10 हजार रुपये लेकर व्यवस्था कराई। जांच में यह भी सामने आया कि रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर ने स्टाफ को पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज नहीं करने के निर्देश दिए थे, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें।

मौके से शराब की तीन पेटियां, एक पेटी बीयर, 10-10 रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नोट, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा डांस कार्यक्रम में इस्तेमाल म्यूजिक सिस्टम और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। फरार जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 2,500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की है।

2.20 लाख में बुक हुआ था रिजॉर्ट
पुलिस जांच में सामने आया कि पार्टी की पूरी योजना पहले से बनाई गई थी। आयोजक उमेंद्र कुमार ने लगभग दस दिन पहले रिजॉर्ट प्रबंधन से संपर्क कर शराब, महिलाओं और कथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था कराई। इसके लिए 4 से 5 जुलाई तक रिजॉर्ट करीब 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया। पुलिस का दावा है कि प्रति महिला 10 हजार रुपये तय किए गए थे और इस पूरे नेटवर्क में कई लोग सक्रिय थे।

रजिस्टर में एंट्री तक नहीं, सीधे सील हुआ रिजॉर्ट
जांच में पता चला कि रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी ने स्टाफ को साफ निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति या महिला का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज न किया जाए। पुलिस का कहना है कि यह साक्ष्य छिपाने की सुनियोजित कोशिश थी। इसी आधार पर रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है। फरार मैनेजर की तलाश जारी है।

क्या-क्या मिला रिजॉर्ट में चल रही पार्टी से
1- शराब की 03 पेटियां
2- बीयर की 01 पेटी
3- भारतीय मुद्रा के सदृश ₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां
4- महिलाओं पर उड़ाए गए ₹10 मूल्य के नोटों का एक पुलिंदा
5- आपत्ति सामाग्री
6- लैपटॉप मय चार्जर
7- मोबाइल फोन,जिनमें कार्यक्रम आयोजन एवं महिलाओं की फोटो/चैट संबंधी सामग्री प्राप्त हुई
8- डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर एवं साउंड बॉक्स

पकड़े गए लोगों में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बाशिंदे
01- सर्वेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 49 वर्ष ग्राम तिवारीपुर, थाना रामसनेही घाट, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
02- रामानुज सिंह पुत्र गोकरण सिंह उम्र 48 ग्राम पिलथामा थाना रोनाही जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश।
03- वीरेंद्र दुबे, पुत्र नन्हे प्रसाद दुबे उम्र 48 वर्ष ग्राम बाबूरास थाना कर्नैलगंज जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
04- जीत बहादुर पुत्र सुखराम उम्र 40 वर्ष ग्राम नीमामऊ थाना सूबेहा, बाराबंकी उत्तर प्रदेश।
05- अनिरुद्ध वर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रताप नारायण वर्मा उम्र 32, वर्ष ग्राम महुरा कला, थाना गुसाईगंज जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश।
06- आशीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश उम्र, 35 वर्ष निवासी ग्राम मलौली, थाना मसौली, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
07- आनंद कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद, उमर 43 वर्ष निवासी ग्राम जेठौती कुनियान ,थाना दरियाबाद, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
08- राघवेंद्र पाण्डेय पुत्र विश्वामित्र पाण्डेय उम्र, 30 वर्ष निवासी ग्राम मधवापुर ,थाना सौरथगढ़, जिला सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।
09- गौरव कुमार पुत्र महावीर सिंह उम्र, 38 वर्ष निवासी डीडीए एलआईजी फ्लैट्स पॉकेट,- फ्लैट नंबर सी 148 थाना ज्योतिनगर, दिल्ली।
10- राजेन्द्र कुमार पुत्र बच्चा राम उम्र, 45 वर्ष
निवासी ग्राम मधेईपुर खांडेराई, थाना परसपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश
11- दीपक कुमार यादव पुत्र बुधैईराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सकरौर, पोस्ट मर्चोर, थाना परसपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
12- उमेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश उम्र, 50 वर्ष निवासी मुल्ताननगर, थाना टी पी नगर, जिला मेरठ उत्तर प्रदेश।
13- वरुण तिवारी पुत्र स्व. राजेश तिवारी उम्र, 25 वर्ष, ग्राम बिरुहुनी, थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।
14- सुनील कुमार पांडेय पुत्र स्व0 केदार नाथ पांडे उम्र 48 वर्ष ग्राम मठिया माफी ,पोस्ट पत्थरहट ,थाना गौरीबाजार, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश।
15- जयप्रकाश तिवारी पुत्र शिव प्रसाद उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा, थाना तरबगंज, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
16- हरिशंकर तिवारी पुत्र राम प्यारे तिवारी उम्र 38 वर्ष ग्राम सुंदरपुर, थाना करौंदीकला, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश।
17- विनोद कुमार पुत्र कोदई प्रसाद उम्र 48 वर्ष ग्राम अतरौलिया, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
18- सलमान नूरी पुत्र मुहम्मद खतीफ उम्र, 25 वर्ष ग्राम धानीपुर ,थाना धानीपुर ,जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
19- ज्ञानदेव द्विवेदी पुत्र कीर्तिभान द्विवेदी उम्र 23 वर्ष ग्राम बभनान शुगर मिल, थाना छपिया, जिला गोंडा उत्तर प्रदेश।
20- आलोक राजपूत पुत्र शंभू दयाल राजपूत उम्र 35 वर्ष ग्राम उड़नवापुर, थाना कानपुर देहात ,जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश।
21- राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी पुत्र संतोष गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी करनबिहार ,किराड़ी सुलेमान नगर, थाना अमन बिहार दिल्ली।
22- विकास कुमार पुत्र मुन्नी लाल उम्र, 25 वर्ष निवासी UA-120, प्रेमनगर II फेज नागलोई, दिल्ली
23- अरुण पुत्र रमेश उम्र 36 वर्ष निवासी A245 किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली 86।
24- मेहराजुद्दीन पुत्र अब्दुल करीम उम्र 31 वर्ष निवासी गली नंबर 13 करीमनगर ,मेरठ
25- ब्रजेश पुत्र सुनील उम्र, 24 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश ।
26- सोहनसिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी सिरसा चौराहा , थाना पूरनपुर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
27- मनप्रीत सिंह पुत्र फुमन्न सिंह निवासी उम्र 31 वर्ष निवासी गोपालपुर, थाना पूरनपुर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
28- पवन सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम घुंगचाही, थाना घुंगचाही, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
29- अरविंद सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह उम्र, 38 वर्ष निवासी मजहरा तालुका, महाराजपुर थाना पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
30- गुरुदयाल सिंह पुत्र बख्शी सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी गजरौला जब्ती, थाना पूरनपुर , जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश।
31- हरजिंदर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र, 36 वर्ष निवासी सबलापुर, पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
32- राहुल गुप्ता पुत्र गिरिशचंद्र गुप्ता, उम 35 वर्ष निवासी अहमदनगर, थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश।
33- गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी मोहनपुर, थाना खुटार, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।
34- आफताब आलम पुत्र मोहम्मद जहांगीर उम्र, 38 वर्ष निवासी कुर्जी मार्ग, महमूदाबाद थाना महमूदाबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
35- आशीष पांडे पुत्र रामगोविंद पाण्डेय उम्र, 30 वर्ष निवासी गली नंबर 02, सुभाष नगर, थाना सदर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
36- प्रमोद सिंह पुत्र नन्हें सिंह उम्र, 54 वर्ष निवासी वहदेवरा गलगांव, थाना तालागांव, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
37- राजेश कुमार पुत्र शिवपाल उम्र 42 वर्ष के निवासी मुंशीगंज, कोतवाली सदर सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
38- देवेंद्र कुमार पुत्र आदित्य प्रकाश उम्र, 28 वर्ष निवासी मेहंदी टोला खैराबाद, थाना खैराबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
39- आलोक कुमार पुत्र जयसिंह उम्र तश43 वर्ष निवासी इस्लामपुर, पोस्ट अखेड़ा, थाना नाहटोर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
40- देशराज पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम अलीदासपुर मुबारक, पोस्ट खास, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
41- राजकुमार मौर्य पुत्र रामधारी मौर्य उम्र 22 वर्ष निवासी रसूलपुर बाजेपुर , थाना कप्तानगंज ,आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश।
42- हरनारायण पुत्र कृष्ण मुरारी उम्र 25 वर्ष निवासी बिरौनी, पोस्ट बिरोनी, थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।
43- सौरभ प्रजापति पुत्र सूबेदार प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद, थाना फूलपुर जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
44- मोहम्मद जमाल पुत्र इकबाल अहमद उम्र, 21 वर्ष निवासी कोटकिला ,थाना सदर जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
45- आलोक रंजन पुत्र दिनेश कुमार उम्र, 26 वर्ष निवासी चनेदा , पोस्ट मीरपुर, थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
46- राजेश पुत्र गोविन्दराम उम्र 28 वर्ष निवासी B222 करनबिहार फेस थर्ड किराड़ी, सुलेमान नगर, दिल्ली वेस्ट।
47- अकरम पुत्र सैफुल इस्लाम उम्र 26 वर्ष निवासी मनजीत पट्टी, पोस्ट बीनापारा, थाना सरायमीर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
48- हिमांशु सिंह पुत्र हरिवंश सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम धूदुरी, थाना पंवई जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।
49- अनुराग तिवारी पुत्र राकेश तिवारी उम्र तश23 वर्ष निवासी बिरुनी पोस्ट बिरूनी थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।
50- गरविन पाल पुत्र दिनेश पाल उम्र 35 वर्ष निवासी L 209 सेक्टर 12 प्रताप बिहार थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
51- सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र, 36 वर्ष निवासी बैरमनगर रोडवेज बस अड्डे के पीछे, थाना नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश।

(विधि विवादित किशोर)
रुद्र गुप्ता पुत्र सूरज गुप्ता उम्र 17 वर्ष 09 माह 19 दिन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना मनकापुर श, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश को संरक्षण में लिया गया।

पुलिस टीम-
1. अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार
2. एसआई सुनीता कुँवर प्रभारी ए0एच0टी0यू0
3. एसआई मोहन सिंह सौन प्रभारी SOG।
4. एसएसआई दीपक बिष्ट रामनगर।
5. एएसआई प्रेम बल्लभ जोशी।
6. हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह SOG।
7. हेड कांस्टेबल नवीन पांडेय, रामनगर।
8. कांस्टेबल कुन्दन कठैत,SOG।
9. कांस्टेबल अनीता फुलेरिया,कोतवाली-हल्द्वानी।
10. कांस्टेबल भुपेन्द्र ज्येष्ठा,SOG।
11. कांस्टेबल अशोक रावत, SOG।
12. कांस्टेबल अरविन्द, SOG।
13. कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह SOG
14. कांस्टेबल जसवीर, रामनगर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top