Breaking News
कपकोट, बागेश्वर की सरयू नदी में बहे राकेश सिंह का फाइल फोटो।
बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी में बहा 7 साल का मासूम
प्यार में प्रेग्नेंट प्रेमिका का हल्द्वानी कोतवाली में हंगामा।
प्यार में प्रेग्नेंट हुई प्रेमिका, सलाखों में पहुंचा प्रेमी
मेरठ में ड्राइवर के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को सांप से डसवा कर मार डाला।
ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल संचालक पति को सांप से डसवा कर मारा
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट उत्तराखंड।
सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना

प्यार में प्रेग्नेंट हुई प्रेमिका, सलाखों में पहुंचा प्रेमी

प्यार में प्रेग्नेंट प्रेमिका का हल्द्वानी कोतवाली में हंगामा।

. शादी के लिए राजी नहीं हुआ प्रेमी तो तहरीर लेकर पहुंची प्रेमिका, सवर्ण जाति का प्रेमी, प्रेमिका दलित

Pregnant Girlfriend Creates Uproar, DDC :  एक कंडक्टर के प्यार में पड़ी प्रेमिका गर्भवती हो गई। ये जानकारी मिलते ही प्रेमी, प्रेमिका से किनारा करने लगा। उसे मुकरता देख प्रेमिका तहरीर लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गई और कुछ ही देर में प्रेमी सलाखों के पीछे पहुंच गया। जानकारी पर प्रेमी के घरवाले भी कोतवाली पहुंचे तो हंगामा खड़ा हो गया। कोतवाली में अकेली प्रेमिका भी शादी की जिद्द पर अड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, युवक मूलरूप से अल्मोड़ा का रहने वाला है और परिवार के साथ हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहता है। करीब 20 वर्षीय युवती भी हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहती है। बताया जाता है कि दोनों लंबे समय से प्रेम संबंध हैं। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा दिया था और इस दौरान वह दो माह की गर्भवती हो गई। जब युवती ने ये बात प्रेमी को बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

प्रेमिका पर अन्य युवकों से संबंध होने का आरोप लगाते हुए उसने शादी से इंकार कर दिया। जबकि युवती का दावा है कि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा उसके प्रेमी का है। लाख कोशिशों के बावजूद जब प्रेमी नहीं माना तो प्रेमिका तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गई। कुछ ही देर में पुलिस प्रेमी को उठा लाई। यहां प्रेमिका अकेली थी और जानकारी पर प्रेमी के परिजन समेत उसके पक्ष के कई लोग कोतवाली पहुंच गए।

सलाखों के पीछे मौजूद प्रेमी को लगा कि वह फंस चुका है तो वह शादी को राजी हो गया, लेकिन प्रेमी के घरवाले नहीं हुए। दरअसल, प्रेमिका अनुसूचित जाति की थी और प्रेमी सवर्ण। इसी वजह से उसके घरवाले राजी नहीं हुए। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि लड़की शादी करना चाहती है और अगर दोनों पक्ष इस पर राजी है तो पुलिस को कोई आपत्ति नहीं। हालांकि अगर लड़की तहरीर देती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अकेली प्रेमिका पर दबाव बनाने की कोशिश नाकाम
प्रेमिका कोतवाली में अकेली थी और प्रेमी की ओर से कई लोग पहुंचे थे। प्रेमी के परिजनों ने लड़की से उसके घरवालों को बुलाने के लिए कहा, लेकिन प्रेमिका ने इंकार कर दिया। उस पर दबाव बनाया गया कि वह लड़के का पीछा छोड़ दे। वह नहीं मानी तो प्रेमी के परिजनों ने अपने बेटे को बेदखल तक देने तक की बात कही, लेकिन प्रेमिका पर प्रेमी के घरवालों का कोई भी पैंतरा काम नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top