Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

कोबरा से डसवाने वाली माही का जेल में जलवा, सबको हराकर बनी कैरम क्वीन

अंकित हत्याकांड की आरोपी माही ऊर्फ डॉली।

– बसंत पंचमी पर जेल में आयोजित हुई कैरम प्रतियोगिता में हराए प्रतिद्वंदी

Mahi alias Dolly who got bitten by cobra, DDC : हल्द्वानी के कारोबारी अंकित चौहान को कोबरा से डसवा कर मौत के घाट उतारने वाली माही उर्फ डॉली का हल्द्वानी उप कारागार में भी जलवा बरकरार है। साथी बंदियों और कैदियों के बीच मशहूर माही के सिर पर अब कैरम क्वीन का ताज भी सज गया है। उसने जेल के अपने सभी निकट प्रतिद्वंदियों को हरा कर पहला स्थान हासिल किया है।

शांति विहार गोरा पड़ाव में रहने वाली माही उर्फ डॉली बगैर नौकरी और किसी व्यापार के न सिर्फ आलीशान घर बनाया, बल्कि अच्छी खासी रकम भी जमा कर ली। जल्द आगे बढ़ने की यही लालसा उसे जेल तक ले आई। माही पर युवा कारोबारी अंकित चौहान की हत्या का आरोप है। उसने अपने अपनी नौकरानी ऊषा देवी, नौकरानी के पति रामअवतार, प्रेमी दीप कांडपाल और सपेरे रमेशनाथ के जरिये कोबरा से डसवा कर मार डाला और शव को तीनपानी में उसी की कार में छोड़ आए थे।

बहरहाल, तब से ही माही जेल में है और जेल में भी बाहर की तरह ही चर्चित है। जेल प्रशासन ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर उप कारागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। महिला कारागार में भी प्रतियोगिताएं और अंकित की हत्यारोपी माही ने कैरम प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उसने एक के बाद एक अपने प्रतिद्वंदी को हराया और प्रथम विजेता बन गई।

“बसंत पंचमी पर जेल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। महिला जेल में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में से एक कैरम प्रतियोगिता में माही ने हिस्सा लिया और वह प्रथम आई।“
– प्रमोद पांडेय, जेल अधीक्षक

50 हजार की इनामिया थी माही
अंकित की हत्या की योजना बेहद सटीक थी और पहली बार में तो पुलिस भी इसे हत्या नहीं बल्कि हादसा मान रही थी, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई तो पुलिस पशोपेश में पड़ गई। फिर भी यही माना जा रहा था कि संभवत: लघु शंका के लिए उतरे अंकित को सांप ने डस लिया होगा, लेकिन सवाल खड़ा हुआ कि सांप दो पैरों में क्यों डसेगा और क्यों अंकित कार की पिछली सीट पर बैठेगा। विस्तृत जांच हुई तो कड़ियां खुलने लगीं और माही का चेहरा सामने आया। फरार माही पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top