Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बनभूलपुरा दंगे का मास्टर माइंड मलिक दिल्ली में गिरफ्तार, कोर्ट पहुंच गई जमानत याचिका

कुर्की हो गई, लुकआउट नोटिस जारी हो गया, अब फिर आई गिरफ्तारी की बात सामने

Malik’s bail plea, DDC : बनभूलपुरा दंगे का मास्टर माइंड अब्दुल मालिक दिल्ली से गिरफ्तार हो गया और उसकी जमानत याचिका उसके वकील लेकर कोर्ट पहुंच चुके हैं। एसएसपी नैनीताल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि यह साफ नही किया कि दिल्ली में गिरफ्तारी कहां से की है। एसएसपी कई सवालों के जवाब गोलमोल कर गए।

मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के वकीलों ने कोर्ट में जो जमानत याचिका दायर की है, उसकी सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

बता दें कि बीती 8 फरवरी को हल्द्वानी में बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और कवरेज को गए पत्रकारों पर दंगाइयों ने हमला कर दिया था। इसमें सैकड़ों कर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा नगर निगम की संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। बाद में नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक की राशि की भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भेजा। यह राशि जमा न होने के बाद तहसील के माध्यम से आरसी की वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

दंगा मामले में अब तक 70 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 3 मुकदमों में 18 को नामजद किया गया था। गिरफ्तारी न होने पर 9 को वांटेड घोषित किया गया, जिसमे अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईद भी था। अब मलिक भी हिरासत में है। पुलिस को अब मलिक के बेटे समेत एक अन्य नामजद की तलाश है। दंगे के दिन से ही अब्दुल मलिक की बीवी साजिया और बहू यानी मोईद की बीवी को भी नही देखा गया है। साजिया पर भी बीते गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top