Breaking News
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण
डॉ.जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकृत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व डीजीपी दीपम सेठ। .jpeg
डॉ. जगदीश चंद्र बने आईपीएस, सीएम और डीजीपी ने अलंकृत किया प्रतीक चिह्न

15 लाख कैश के साथ सट्टा किंग मनोज गुप्ता गिरफ्तार

गुर्गे और साथियों के संग पुलिस और एसओजी की गिरफ्त में हल्द्वानी का सट्टा किंग मनोज गुप्ता।

– सट्टा किंग के साथ शनिवार को श्रीलंका-बांग्लादेश क्रिकेट मैच पर दांव लगाते पकड़े गए चार लोग

Haldwani’s betting king Manoj Gupta arrested, DDC : पुलिस और एसओजी की टीम ने हल्द्वानी के सट्टा किंग मनोज गुप्ता को 15 लाख रुपये से अधिक की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। सट्टा किंग के साथ उसके दरबार में उसका एक गुर्गा और दांव लगाने पहुंचे चार सटोरिये भी पकड़े गए। सट्टा किंग बेटिंग असिस्टेंट ई-बुक ऐप के जरिये ऑन लाइन और पर्ची के जरिये ऑफ लाइन सट्टा कराता था। बरामद रकम अब तक की सबसे रिकवरी मानी जा रही है।

रामपुर रोड गली नंबर 9 निवासी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र गंगा शरण गुप्ता अपने घर से सट्टे का ऑन और ऑफ लाइन कारोबार चलाता है। मंगलपड़ाव चौकी पुलिस और एसओजी की टीम ने शनिवार रात मनोज गुप्ता के घर पर दबिश दी तो मनोज के साथ चार और लोग पकड़े गए। मनोज के पास से नोटो भरा बैग बरामद हुआ, जिसमें 8 लाख 1640 रुपये थे। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मनोज गुप्ता सट्टा सरगना है और बेटिंग असिस्टेंड आई बुक ऐप पर सट्टा लगवाता है।

मनोज के अलावा मौके से पकड़े गए अभिषेक अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी सतीश कालोनी हीरानगर के पास से 59 हजार रुपये, मो. कामिल पुत्र नाजिम खां निवासी लाइन नंबर 18 लाल स्कूल बनभूलपुरा के पास से कुल ढाई लाख रुपये, विशाल गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता निवासी गली नंबर 9 रामपुर रोड के कब्जे से 2,30,000 रुपए और रोहित गुप्ता पुत्र धर्मपाल गुप्ता निवासी धानमिल बरेली रोड के पास से 1,70,000 रुपये बरामद किए गए। 11 मोबाइल के साथ मौके से एक लैपटॉप बरामद मिला, जिसे अभिषेक चला और सट्टा लगवा रहा था। इनके पास से कुल 15,01,640 रुपए नगद बरामद हुए। जबकि लैपटॉप में और भी लेनदेन की बात सामने आई है।

सिर्फ एक मैच में दांव पर लग गए थे 19 लाख रुपये
पुलिस ने बताया कि मनोज लोगों को ग्राहक बनाने के लिए पहले उनकी लिमिट बनाता था। ये लिमिट ऐप में बनाई जाती थी और इसका पैसा कैश लिया जाता था। शनिवार को जब पुलिस ने मनोज के घर पर दबिश दी तो श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। पुलिस ने मौके से 15 लाख बरामद कर लिए, लेकिन इस मैच पर 19 लाख रुपये से अधिक दांव पर लगे थे। ये छोटा मैच था और इसके बावजूद सिर्फ एक ही मैच में इतनी बड़ी रकम दांव पर लग गई थी।

आई बुक ऐप बेचने वाला दिल्ली का अंकित राडार पर
पुलिस की पूछताछ में मनोज ने कई राज उगले हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह जिस आई बुक ऐप पर सट्टे का काराबोर चला रहा था, वह ऐप उसने दिल्ली में रहने वाले अंकित मक्कड़ से सिर्फ 9 हजार रुपये में खरीदा था। मात्र कुछ हजार रुपये में खरीदे इस ऐप के जरिये मनोज ने करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे कर डाले। माना जा रहा है कि ऐप बेचने वाला अंकित भी इस धंधे में पूरी तरह लिप्त है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अंकित भी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top