Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला बनभूलपुरा का हिस्ट्रीशीटर

– पत्नी, बेटे और परिवार को छोड़ 15 दिन से रह रहा था प्रेमिका के साथ, प्रेमिका पर आरोप

History sheeter of Banbhulpura dies, DDC : पत्नी, बेटा छोड़कर दूसरी महिला के प्रेम में पड़े बनभूलपुरा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजीम की लाश उसी की प्रेमिका के घर लटकी मिली। अजीम के परिजनों ने उसकी प्रेमिका पर ही हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, लेकिन आरोप लगाने वाले परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।

बनभूलपुरा उत्तर उजाला नमरा मस्जिद के पास रहने वाला अजीम (30 वर्ष) पुत्र इकबाला यहां अपनी पत्नी गुलिस्ता, बेटा मो.जैन, मां पारा, दो भाई समीर और वसीम के साथ रहता था। वह पीबीसी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक नई बस्ती में अजीम मरियम बैंक्वेट हॉल के पास रहने वाली एक महिला के प्रेम में था। पत्नी, बेटा व परिवार छोड़ कर वह पिछले 15 दिन से प्रेमिका के घर पर ही रह रहा था। मंगलवार की भोर उसका शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला।

शव को पहले प्रेमिका ने देखा। उसने पहले अजीम की पत्नी और फिर बहेड़ी में रहने वाले अजीम के बहनोई को फोन किया, लेकिन जब किसी ने भरोसा नहीं किया तो पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अजीम के परिजनों ने उसकी प्रेमिका के चरित्र पर सवाल उठाए और उसी पर हत्या कर अजीम के शव को फंदे से लटकाने की बात कही। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, लेकिन तहरीर नहीं सौंपी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नशा मुक्ति केंद्र से छूटा तो खोला नशा मुक्ति केंद्र
अजीम ने सिर्फ पेशेवर नशा तस्कर था, बल्कि वह नशे का आदी भी था। इसी आदत के चलते कुछ माह पहले उसे नशा मुक्ति केंद्र भी भर्ती कराया गया। उपचार के बाद वह घर लौटा तो छोटे भाई समीर व एक साझेदार के साथ अमरिया में नशा मुक्ति केंद्र खोला। हालांकि कुछ समय बाद ही साझेदार से खटपट हो गई और दोनों भाइयों ने नशा मुक्ति केंद्र छोड़ दिया।

प्रेमिका को अपनाने से इंकार किया तो छोड़ा घर
अजीम प्रेमिका से शादी भी करना चाहता था, जबकि पांच साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। बीती 14 मई को वह अपनी प्रेमिका को लेकर घर पहुंच गया, लेकिन घरवालों प्रेमिका को अपनाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। घरवालों ने अजीम को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमिका के साथ चला गया।

वीडियो कॉल पर बहनोई को दिखाई अजीम की लटकी लाश
अजीम कभी-कभी ही बेटे को देखने घर आता था। कुछ दिन बाद वह अपने कपड़े भी घर से ले गया और प्रेमिका के साथ ही रहने लगाा। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे अजीम को फंदे से लटके प्रेमिका ने देखा। उसने जब अजीम के बहनोई को फोन किया तो उसे यकीन नहीं हुआ। जिसके बाद प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर अजीम का फंदे से लटका शव दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top