Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

जीजा की जमीन दिखाकर 14 लाख रुपए डकार गया साला

– पीड़ित ने रजिस्ट्री कराने को कहा तो बोला साला, जीजा के लॉकर में हैं पेपर और जीजा हैं शहर से बाहर

Fraud in the name of land, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में जीजा का नाम लेकर साले ने एक व्यक्ति से 14 लाख रुपए की ठगी कर ली। सारा खेल साले ने जमीन बेचने के नाम पर रचा, जो जीजा की थी। रुपए लेने के बाद भी जब साले ने रजिस्ट्री नहीं कराई तो खरीदार ने दबाव बनाया। वह रजिस्ट्री के लिए कहता तो साला बोल देता कि जमीन के कागज जीजा के लॉकर में रखे हैं और जीजा शहर से बाहर हैं। इस मामले में पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएसपी को दी शिकायत में आरके टेंट हाउस रोड कुसुमखेड़ा निवासी वशिष्ट भारद्वाज ने लिखा, अप्रैल 2023 में पुष्कर सिंह नेगी ने जमीन ईसाईनगर, लामाचौड़ में उन्हें एक जमीन दिखाई। यह जमीन इंद्रप्रस्थ कालोनी डहरिया मुखानी निवासी दलीप सिंह पुत्र चिंता सिंह की बताई। पुष्कर सिंह नेगी की मौजूदगी में मई 2023 में 8 लाख रुपए दलीप के खाते में डाल दिए। जबकि उसी दिन 6 लाख रुपए नगद दिए।

रुपए देकर एक माह बीत गए और जब दलीप से जमीन के दस्तावेज मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। दबाव डालने पर जवाब मिलता कि पेपर जीजा के लॉकर में रखे हैं और जब वह हल्द्वानी आएंगें तब पेपर दे देगें। जब काफी वक्त गुजर गया तो वशिष्ट ने दलीप के जीजा प्रकाश पांडे को फोन किया। प्रकाश ने उन्हें बताया कि जमीन के एवज में उन्हें एक भी रुपया नहीं मिला। आरोप है कि दलीप सिंह ने उनके साथ दीपा पांडे के नाम से फर्जी एग्रीमेंट किया।

दीपा पांडे से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई एग्रीमेंट किया ही नहीं है। अब अपने रुपये वापस मांगने पर वह धमका रहा है। आरोप पुलिस पर भी है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस मामले में मुखानी पुलिस को दो बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने अपनी जान का खतरा भी बताया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top