Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कप्तान ने लगाई दरोगाओं की क्लास, रडार पर 30 दरोगा

– सत्यापन में लापरवाही पर एसएसपी का दरोगाओं को कड़ा संदेश, आचार संहिता, स्टंटबाजी और आपदा प्रबंधन पर सख्त हिदायत

Monthly Crime Conference, DDC : उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से ठीक पहले नैनीताल जिले के कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा ने अपराध नियंत्रण और अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को कोतवाली हल्द्वानी सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी ने 30 उपनिरीक्षकों को कार्य में शिथिलता बरतने पर फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली गोष्ठी तक सुधार नहीं हुआ तो सख्त विभागीय कार्रवाई तय है। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

गोष्ठी में एसएसपी ने साफ किया कि किरायेदारों का सत्यापन न करना, फर्जी आधार या पहचान पत्र के आधार पर निवास करने वालों को नजरअंदाज करना अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को दस्तावेजों की जांच कर फर्जी पाए जाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा गत माह चर्चित लिफाफा गैंग का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सीसीटीवी कंट्रोल रूम टीम को एसएसपी ने मंच से सराहा। उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल नीलम भट्ट, मोहम्मद सलीम, कांस्टेबल महेन्द्र रावत, किशोर रौतेला, राजेन्द्र बिष्ट व गुलशन गिरी को सम्मानित किया गया।

एसएसपी ने चेतावनी दी कि सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों की अब खैर नहीं। इसमें नाबालिग पकड़े गए तो उनके अभिभावकों पर भी केस दर्ज किया जाएगा। गोष्ठी में एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल प्रमोद साह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार सहित सभी थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, शाखा, यातायात व सीपीयू अधिकारी मौजूद रहे।

पंचायत चुनाव के लिए सख्त दिशा-निर्देश
एसएसपी मीणा ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी अधिकारियों से कहाकि अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग, गश्त और निरोधात्मक कार्रवाई करें। चुनाव को प्रभावित करने वाले अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान कर तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों से संबंधित पोस्ट वायरल होने की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय होगी।

समीक्षा के दौरान अन्य निर्देश
– नशा तस्करी में लिप्त लोगों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
– लंबित माल और विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें।
– फरियादियों से अच्छा व्यवहार करें, शिकायतों का त्वरित समाधान हो।
– यातायात नियमों के उल्लंघन पर बिना कोताही कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top