Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

गोली दागते आए डकैत, मिर्च स्प्रे उड़ाकर डाला 5 करोड़ का डाका

– हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में वारदात से हड़कंप

Robbery in Haridwar jewelery showroom, DDC : धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार दोपहर गोलियां दागी गईं। असलहों से लैस हथियारबंद डकैतों ने ज्वैलरी शोरूम डाका डाल दिया। फिल्मी अंदाज में शोरूम में घुसते ही मिर्च स्प्रे उड़ाकर गोलियां दागकर दहशत फैला दी। चंद मिनट में 5 करोड़ का डाक डालकर डकैत फरार हो गए। व्यस्ततम सड़क पर दुस्साहिक डाके ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए है।

गोली चलते ही दुबक गए लोग
रानीपुर मोड़ के पास बालाजी ज्वैलर्स है। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे पांच हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम में धावा बोल दिया। बदमाशों ने शोरूम के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों पर मिर्च वाला स्प्रे उड़ाया और फिर तमंचों से फायरिंग कर दहशत फैला दी। लोग डरकर दुबक गए और इतनी देर में डकैतों ने करीब 5 करोड़ रुपए के जेवर लूट लिए।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
दिनदहाड़े डकैती की सूचना शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूरी घटना शोरूम के और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दावा किया कि जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

पीछा करने वालों पर झोंका फायर
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सभी आरोपी हरियाणा नंबर की मोटर साइकिल से आए थे। बदमाशों के पीछे कारोबारी और उनके कर्मचारियों ने मोटर साइकिल भी दौड़ाई। आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ फरार हो गए। पीछा कर रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियार दिखाए। जिसके बाद कर्मचारी रुक गए और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं हैं। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top