Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

लास्ट डिलीवरी के बाद मिली लाश, ऐसे मरा जोमैटो ब्वॉय

– ठंडी सड़क पर एक पार्क के किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Zomato delivery boy dies, DDC : हल्द्वानी में जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क के पास रविवार रात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने भोटिया पड़ाव चौकी को दी। पुलिस ने युवक को एसटीएच पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान दमुवाढूंगा निवासी योगेश (25) पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है। वह हल्द्वानी में ही जोमेटो में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था। जोमैटो के मैनेजर से बात करने पर उन्होंने बताया कि योगेश रविवार को ड्यूटी पर आया था और दोपहर 1 बजे उसने अंतिम डिलीवरी की। इसके बाद उसकी आईडी लॉक हो गई थी और वह चला गया। लेकिन रात को उसकी मौत की सूचना मिली।

जोमैटो ब्वॉय की लाश भोटियापड़ाव पुलिस चौकी के पास नैनीताल रोड स्थित एक पार्क के पास पड़ी मिली थी। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक का उपचार भी चल रहा था। वह बीमार था। कुछ दिन पूर्व उसने स्वास्थ्य जांचें भी कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top