Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जन्मदिन के दिन मिली मौत, बोलेरो ने युवक को कुचला

हल्द्वानी-भीमताल रोड पर एचएमटी के पास हादसे का प्रतीकात्मक चित्र।

– भीमताल रोड पर एचएमटी स्थित पानी के धारे के पास हुआ हादसा, साथी गंभीर रूप से घायल

Death on birthday, DDC : नैनीताल जिले में साथी के साथ बाइक से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत ठीक उसी दिन हुई, जिस दिन उसका जन्म दिन था। घटना में बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बोलेरो वाहन से हुआ और हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला, सतुपरी निवासी पवन कुमार (25 वर्ष) पुत्र महेंद्र पाल, सड़क किनारे बीएसएनएल की केबल बिछाने का काम करता था। बताया जाता है कि गुरुवार रात को पवन अपने साथी 35 वर्षीय मोहित कुमार के साथ भीमताल से हल्द्वानी की ओर लौट रहा था।

बाइक सवार दोनों अभी भीमताल रोड पर एचएमटी कॉलोनी के पास स्थित पानी के धारे के पास पहुंचे थे कि तभी हादसे का शिकार हो गया। हल्द्वानी से भीमताल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हुए और चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित का उपचार चल रहा है।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच के साथ फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top