निलंबित इंस्पेक्टर और दरोगा को दीपावली तोहफा, एसएसपी ने किया बहाल

– लापरवाही पर इंस्पेक्टर और तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने कर दिया था निलंबित

Policeman reinstated, DDC : नैनीताल जिले में बीते कुछ समय से निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर, दरोगा समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दीपावली से ठीक पहले तोहफा दिया है। धनतेरस के दिन उन्होंने सभी को बहाल कर दिया है।

बीते कुछ समय पहले एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने लापरवाही बरतने, ड्यूटी से गायब रहने और अन्य कारणों के चलते इंस्पेक्टर रजत कसाना, दरोगा हरजीत राणा, भुवन चंद, राजवीर के अलावा अपर उप निरीक्षक सतपाल और कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था।

अब दीवाली के ठीक पहले धनतेरस पर एसएसपी ने निलंबित सभी छह पुलिस कर्मियों को बहाल कर दिया है। तत्काल प्रभाव से सभी को ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी बहाल किए गए पुलिसकर्मियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top