Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

सफदर का बगीचा में उड़ा ड्रोन, पत्थरबाजों को अल्टीमेटम

– छतों पर पत्थर जमा करने वालों को पुलिस ने किया चिह्नित, इलाके में यहां-वहां जमा पत्थर का मलबा हटाने के निर्देश

Ruckus in Banbhulpura, DDC : रात बवाल के बाद बनभूलपुरा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इधर, सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए बनभूलपुरा पुलिस ड्रोन लेकर निकली। पुलिस ने ड्रोन उड़ाया और एक-एक छत की वीडियोग्राफी की। ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया, जिन्होंने अपनी छतों पर पत्थर का ढेर जमा कर रखा था। इन पर जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।

दरअसल, बनभूलपुरा में विवाद के बाद पत्थरबाजी या पथराव आम बात हो गई है। इसे बड़े स्तर पर पिछले वर्ष 8 फरवरी को तब देखा गया था, जब नगर निगम की टीम प्रशासन और पुलिस के साथ कंपनी बाग (मलिक का बगीचा) में अतिक्रमण ढहाने पहुंची थी। उस दिन अधिकांश घरों की छत से पुलिस, नगर निगम और प्रशसानिक अधिकारियों व कर्मचारियों पर पथराव किया गया।

इसके बाद पुलिस ने ड्रोन उड़ाया और पत्थर जमा करने वालों पर कार्रवाई की थी। हालांकि पीठ पीछे फिर लोगों ने छतों पर पत्थर जमा करने शुरू कर दिए और यह मंगलवार रात भी देखा गया। जिसके बाद बुधवार को नीरज भाकुनी टीम के साथ सफदर का बगीचा क्षेत्र में पहुंचे और पूरे इलाके की ड्रोन मैपिंग की। इस दौरान यह देखा गया कि किस-किस छत पर पत्थर जमा है।

पुलिस की टीम हर गली में गई और जहां भी जमीन पर पत्थर वाला मलबा जमा था, उसे हटाने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि छत पर पत्थर जमा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top