Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

एक कार ने टक्कर मारी दूसरी ने कुचला, अल्मोड़ा की युवती की मौत

. मंगलवार रात रामपुर रोड पर जायसवाल ढाबे के सामने हुआ हादसा

Accident on Rampur Road, DDC : बीमार नानी को अल्मोड़ा छोड़ कर वापस मामा के पास दिल्ली जा रही युवती भयावह हादसे का शिकार हो गई। रोडवेज बस में सवार युवती रास्ते में उतरी और सड़क पार करते वक्त एक कार की चपेट में गई। जोरदार टक्कर से वह सड़क पर गिरी और तभी तेजी से गुजरी दूसरी कार ने उसे कुचल दिया। हादसे में टक्कर मारने वाला कार चालक भी घायल हुआ है।

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के पनुवानौला निवासी 24 वर्षीय गंगा गैड़ा के माता-पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने मामा के घर दिल्ली रह रही थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही वह अपनी बीमार नानी को दिल्ली से अल्मोड़ा छोड़ने आई थी। मंगलवार को वह वापस बस से दिल्ली लौट रही थी।

देर रात टीपी नगर चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित जायसवाल ढाबे के पास रोडवेज बस रुकी। गंगा बस से उतरी और कोल्ड ड्रिंक लेने दुकान की ओर चल पड़ी। तभी रामपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टैक्सी कार ने गंगा को जोरदार टक्कर मार दी। गंगा बीच सड़क पर आ गिरी और पीछे से आ रही एक और कार ने उस कुचल दिया।

घटना के बाद पहली कार ने कुछ और कारों को टक्कर मारी और सड़क किनारे गिर गई। घटना में कार सवार भी घायल हो गए। आनन-फानन में गंगा को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। टैक्सी कार चालक भी निजी अस्पताल में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top