Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मां से साथ सोई बच्ची का अपहरण, सुबह मक्के के खेत में पड़ी मिली

– गरीब परिवार की है कक्षा दो में पढ़ने वाली महज आठ साल की बच्ची, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

Kidnapping of a girl child, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रात मां के साथ सोई महज आठ साल की बच्ची का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और मां को इसकी भनक तक नहीं लगी। मां की आंख खुली तो बच्ची गायब थी। उसकी तलाश शुरू हुई तो घर से कुछ दूरी पर बच्ची खेत में पड़ी मिली। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस मामले में जांच और मेडिकल की बात कह रही है।

यह घटना मंगलवार रात हल्द्वानी कोतवाली की टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक यहां एक परिवार मजदूरी कर गुजर बसर करता है। बुधवार को बच्ची की मां पुलिस के पास पहुंची और बेटी का अपहरण किए जाने की बात कही। बताया कि उसकी आठ साल की बेटी कक्षा दो की छात्रा है। मंगलवार रात वह बेटी के साथ सोई थी।

इसी दौरान अज्ञात लोग उसके घर में घुसे और बेटी का अपहरण करके ले गए। जब वह सुबह उठी तो बेटी बिस्तर से गायब थी। आरोप है कि खोजबीन करने के बाद बेटी घर के पास मक्के के खेत में पड़ी मिली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए। सीओ ने अपहरण की बात तो स्वीकार की, लेकिन उनका कहना है कि दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल के बाद ही होगी।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा लिखा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top