Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

बनभूलपुरा में बवाल, दो समुदायों में पथराव, सात सलाखों के पीछे

– पुलिस ने दोनों समुदायों के 11 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, घटना में शामिल चार आरोपियों की तलाश में दबिश

Stone pelting in Banbhulpura, DDC : बेहद संवेदनशील उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में देर रात दो समुदाय के परिवार आमने-सामने आ गए। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी पहले जमकर मारपीट हुई। पुलिस पहुंची और मामला शांत कराकर वापस लौट गई, लेकिन पुलिस के जाते ही दोनों पक्ष के लोग फिर आमने-सामने आ गए। पहले एक-दूसरे पर फिर एक-दूसरे के घरों पर जमकर पत्थराव किया। जिसके बाद भारी पुलिस बल और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह हालात को काबू किया गया। मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी तो पुलिस खुद वादी बनी और 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल दो लोग घायल भी हुआ है।

यह घटना मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे कब्रिस्तान गेट सफदर का बगीचा में शुरू हुई। यहीं रहने वाले मो.सारिक अंसारी ने पुलिस को फोन कर बताया कि उन्हें कुछ लोग पीट रहे हैं। आनन-फानन में चीता पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब विवाद शांत हो चुका था। हालांकि वहां भीड़-भाड़ थी। सारिक ने बताया कि नशे की हालत में दो लोग उससे विवाद कर रहे थे, जो गांधीनगर की ओर भाग गए। वहां मौजूद भीड़ को पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेजा और सारिक को अपना मोबाइल नंबर देकर वापस लौट गई।

करीब साढ़े 10 बजे पुलिस के पास फिर फोन आया और कॉलर ने बताया कि कुछ लोगों ने पथराव कर दिया है। नई बस्ती कब्रिस्तान गेट निवासी कुनार सागर ने पुलिस को फोन कर बताया कि तारिक और मोइन नाम के लड़कों ने उसे चाकू मार दिया है। हालांकि वह सुरक्षित है। यह विवाद दो समुदाय के दो परिवार के बीच था। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गया।

दोनों पक्षों ने न सिर्फ एक-दूसरे पर पथराव किया, बल्कि घरों को भी निशाना बनाया। भारी बवाल की खबर पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में सीओ सिटी नितिन लोहनी भी पहुंच गए। किसी तरह भीड़ को तितर-बितर कर मामला शांत कराया गया। हालांकि घटना के बाद कोई पक्ष तहरीर लेकर सामने नहीं आया। पथराव में घटना में शामिल सत्यकाम उर्फ गबरू और कुनाल सागर घायल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक विवाद करने वाले पक्ष प्रथम पक्ष में सारिक अंसारी पुत्र मो. रफीक अंसारी, मो0 तारिक अंसारी पुत्र मो. रफीक अंसारी निवासी उपरोक्त, मो. कामिल अंसारी पुत्र मो. रफीक अंसारी निवासी उपरोक्त, शादाब अंसारी पुत्र मो. रफीक अंसारी निवासी उपरोक्त, अदनान अंसारी पुत्र मो. रफीक अंसारी हैं। सभी कब्रिस्तान गेट सफदर का बगीचा बनभूलपुरा के रहने वाले हैं।

जबकि दूसरे पक्ष में कुनाल सागर पुत्र अज्ञात निवासी नई बस्ती कब्रिस्तान गेट वार्ड न 27 बनभूलपुरा, अजय उर्फ लारा पुत्र अज्ञात निवासी वार्ड नंबर 27 गांधीनगर बनभूलपुरा, शुभम सागर पुत्र डालचन्द्र सागर निवासी कब्रिस्तान गेट वार्ड नंबर 27 भीमनगर बनभूलपुरा, सत्यकाम उर्फ गबरु पुत्र हरीश निवासी वार्ड नंबर 27 गांधीनगर बनभूलपुरा, रोहन पुत्र विमल निवासी नई बस्ती कब्रिस्तान गेट बनभूलपुरा और अश्वनी कुमार पुत्र अज्ञात निवासी वार्ड नंबर 27 गांधीनगर बनभूलपुरा हैं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि थाने के कांस्टेबल मो.अतहर की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ धारा 115, 119(2) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकी चार की तलाश की जा रही है।

पांच सगे भाई समेत सात की हुई गिरफ्तारी
इस बवाल में कई लोग शामिल थे। 11 लोगों को नामजद किया गया है जबकि कुछ अज्ञात हैं। जिन सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें पांच सगे हैं, जिसमें मो.तारिक, मो.कामिल, शादाब, अदनान अंसारी, शारिक पुत्रगण मो.रफीक हैं। जबकि दूसरे पक्ष से सत्यकाम उर्फ गबरू पुत्र हरीश और शुभम पुत्र डालचंद की गिरफ्तारी की गई है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी है कि मामले में चार लोग फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

शराब की शिकायत से शुरू हुआ विवाद पथराव तक पहुंचा
यह पूरा सिलसिला शराब से शुरु हुआ। पुलिस के मुताबिक कामिल की दुकान है और कुनाल और उसके साथी अक्सर दुकान के बाहर शराब पीते हैं। करीब 6 दिन पहले कामिल ने इसकी शिकायत कुनाल की मां से कर दी और यहीं से दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई। मंगलवार को कामिल का भाई शारिक इलाके से गुजर रहा था। तभी कुनाल ने तंज कसा और कहाकि तेरा भाई ज्यादा नेता बन रहा। शारिक ने यह बात अपने भाई बताई और फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top