Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

ड्रंक एंड ड्राइव : पीकर भरी रफ्तार, 17 नशेड़ी चालक गिरफ्तार

– पूरे जिले में चले अभियान के दौरान रडार पर आए 440 चालक, 25 वाहन सीज, 69 के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निरस्त

Drunk and Drive, DDC : शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ रविवार रात नैनीताल पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। जिले में एक साथ चले अभियान के दौरान पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले 17 चालकों को गिरफ्तार किया। कुल 440 लोगों पर कार्रवाई की गई। 25 वाहनों को पुलिस ने सीज और 69 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट संभागीय परिवहन अधिकारी को भेजी।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि क्रिसमस और नव वर्ष को देखते हुए शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। रविवार की रात एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ भवाली सुमित पांडे और सीओ रामनगर भूपेंद्र भंडारी के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों यातायात प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग के खिलाफ अभियान चलाया।

शराब पीकर वाहन चलाने पर 17 लोगों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 115 लोगों के चालान कर 30450 रुपये वसूला गया। बिना हेलमेट वाहन 31, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 8, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 9, काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने पर 1 के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुल 440 वाहनों का चालान कर 1,54,000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। 25 वाहनों को सीज करने के साथ 69 के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top