Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

EO रिश्वतखोर : सिर्फ 2 साल का कारावास, न्याय के लिए किया 13 साल इंतजार

– 20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने वर्ष 2012 में किया था नगर पंचायत अधिकारी को गिरफ्तार

Corrupt Nagar Panchayat Officer, DDC : जमीन पर निर्माण की अनुमति के एवज में रिश्वत मांगने वाला अफसर अब 2 साल सलाखों के पीछे गुजारेगा। हालांकि पीड़ित को न्याय के लिए 13 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम/विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण हल्द्वानी सविता चमोली ने रिश्वतखोर नगर पंचायत अधिकारी को तीन साल सजा के साथ 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़ित की शिकायत पर नगर पंचायत अधिकारी को जाल बिछाकर विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था।

यह मामला वर्ष 2012 का है। शिकायतकर्ता सआदत हुसैन पुत्र स्व. मोहम्मद हनीफ निवासी वार्ड नंबर 4, केलाखेड़ा ने सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में शिकायत दी थी कि नगर पंचायत के ईओ संजीव मेहरोत्रा ने निर्माण कार्य कराने के बदले 20,000 की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता के पास केलाखेड़ा में एक बीघा 13 विस्वा जमीन थी, जिस पर निर्माण के लिए नगर पंचायत से अनुमति लेनी थी। 26 अप्रैल 2012 को शिकायतकर्ता जब ईओ के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें बिना रिश्वत के कार्य स्वीकृत न करने की बात कही गई और 20,000 की मांग की गई।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने निरीक्षक तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की। जांच में पाया गया कि ईओ संजीव मेहरोत्रा बार-बार पैसे की मांग कर निर्माण के लिए शिकायतकर्ता पर दबाव डाल रहे थे। 26 मई 2012 को ट्रैप कार्रवाई कर उन्हें शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों व दस्तावेज़ों के आधार पर आरोपी को दोषी साबित किया। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम/विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण हल्द्वानी सविता चमोली की अदालत ने संजीव मेहरोत्रा को एक वर्ष का साधारण कारावास और 10,000 अर्थदंड तथा दो वर्ष का कारावास और 10,000 अर्थदंड सुनाया। कुल मिलाकर 2 वर्ष की सजा और 20,000 का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top