Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

जंगल में आग लगाने वाले जाएंगे जेल, सूचना देने वाले को 20 हजार का इनाम

डाकिया न्यूज, नैनीताल। नैनीताल डिविजन के जंगलों को फायर सीजन में वनाग्नि से बचाने के लिए वन विभाग ने इस वर्ष विशेष तैयारियां की हैं। विभाग ने सेटेलाइट निगरानी प्रणाली के साथ 70 क्रू स्टेशनों से वनाग्नि पर लगातार नजर रखने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, लोग अब फायर एप के माध्यम से भी आग की घटनाओं की सूचना सीधे विभाग को दे सकते हैं। इस बार विभाग ने आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। साथ ही सूचना देने वालों को 20 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

पिछले वर्ष नैनीताल डिविजन में वनाग्नि के कारण हरे-भरे जंगल जलकर खाक हो गए थे, जिसकी वजह से वन विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार वन विभाग ने आग की घटनाओं को रोकने के लिए कई नई रणनीतियों को लागू किया है। इन तैयारियों के तहत, विभाग ने फरवरी माह में कंट्रोल बर्निंग की शुरुआत की है, जो 15 जून तक जारी रहेगी। इसके साथ ही 70 क्रू स्टेशनों में 300 फायर वाचर और विभागीय कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, ताकि जंगलों में आग की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके।

डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डिविजन के पांच संवेदनशील क्षेत्रों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है, जिनमें कैंचीधाम, भीमताल रोड, नैनीताल काठगोदाम रोड, कालाढूंगी रोड और रामगढ़ रोड शामिल हैं। इन क्षेत्रों में विभाग की टीम तैनात होगी, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके और जंगलों में आग फैलने से रोका जा सके। इस साल आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि ज्यादातर जंगलों की आग लोगों की ओर से लगाई जाती है। जिसके चलते जंगल जलकर राख हो जाते हैं। इस वर्ष विभाग की टीमें आग बुझाने के साथ ही आग लगाने वालों को पकड़कर जेल भेजने का भी काम करेंगी। उन्होंने लोगों से भी जंगलों में आग लगाने वालों की जानकारी विभाग को देने की अपील की है। कहा कि जानकारी देने वालों को 20 हजार का नगद इनाम दिया जाएगा।

डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वनाग्नि रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तरीय समीतियों का गठन किया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान, पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी समेत ग्रामीणों को जोड़ा गया है। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े जंगलों को आग से बचाने के लिए समिति कार्य करेगी। साथ ही वन विभाग को भी सूचित करेगी। डीएफओ ने बताया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए वन पंचायतों और ग्राम पंचायतों के साथ भी बैठकें की गई हैं। ग्रामीणों और महिला समूह की महिलाओं को शीतलाखेत मॉडल पर ट्रेनिंग की गई है, ताकि ग्रामीण अपने क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को सावधानी के साथ बुझा सकें। उन्होंने बताया कि अपने जंगलों को बचाने वाली वन पंचायतों व ग्राम पंचायतों को विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top