दिवाली से पहले जुआरियों का दिवाला, जंगल में सजी फड़ से मिले पौने 7 लाख

– कालाढूंगी पुलिस ने दी जंगल में दबिश देकर 5 जुआरी पकड़े और 5.66 लाख बरामद किए, लालकुआं पुलिस ने दुकान में छापा माकर 7 जुआरी पकड़े और बरामद किए 1 लाख से अधिक

Gambler arrested, DDC : नैनीताल जिले में दीपावली से पहले दांव लगाकर भाग्य आजमाने वाले जुआरियों का दिवाला निकल गया। जुआरियों ने पुलिस से बचने के लिए कालाढूंगी के जंगल में फड़ सजाई थी, लेकिन पकड़े गए। यहां से पांच जुआरी पकड़े गए और उनके पास से 5.66 लाख रुपए बरामद किए गए। वहीं लालकुआं में एक दुकान में फड़ सजी थी। यहां से पुलिस ने 7 जुआरी पकड़े और इनके पास से 1 लाख रुपए से अधिक की रकम बरामद की गई है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने गुडवर्क करने वाली टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोटाबाग क्षेत्र के पीपलचौरा गांव के पास जंगल में दबिश दी। यहां जंगल के अंदर जुआरी दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें बेनट चरन पुत्र ईशा चरन निवासी राजेन्द्र नगर हल्द्वानी, हेम चन्द्र तिवारी पुत्र कैलाश चन्द्र तिवारी निवासी मनोजरथपुर रामनगर, जसवन्त सिंह पुत्र पान सिंह भोजक निवासी लोहरिया साल हल्द्वानी, नमन जोशी पुत्र मदन मोहन जोशी निवासी लामाचौड़ मुखानी और प्रेम चन्द्र अग्रवाल पुत्र मोर मुकुट अग्रवाल निवासी मेन बाजार कालाढूंगी हैं। इनके अतिरिक्त कुन्दन नेगी, मोंटू, कालू और अन्य तीन व्यक्ति मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए।

वहीं दूसरे मामले में लालकुआं पुलिस और एसओजी ने कार रोड स्थित एक खाली दुकान में दबिश दी। यहां जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया और मौके से 1,01,650 रुपए बरामद किए गए। पकड़े गए जुआरियों में संजय सिहं पुत्र रतन सिंह, विजय जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी, बलवन्त सिहं पुत्र स्व. खिलाफ सिंह, नरेन्द्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, कुंवर सिंह पुत्र तेज सिंह, खड़क सिंह पुत्र माधव सिंह और कमलेश सिंह पुत्र उत्तम सिंह हैं। सभी आरोपी कार रोड बिन्दुखत्ता लालकुआं के रहने वाले हैं।

इन्हें मिला एसएसपी की ओर से इनाम
जुआरियों को पकड़ने वाली दो टीमों में एसएसआई पंकज जोशी, एसआई फिरोज आलम, जयवीर सिंह, एसओजी प्रभारी राजेश जोशी, एसआई अंजू यादव, एएसआई दया किशन सती, हेड कॉन्स्टेबल जबर सिंह, कांस्टेबल मिथुन कुमार, मोहन चन्द्र जोशी, अमनदीप सिंह, वीरेन्द्र राणा, किशन नाथ, मनोज द्विवेदी, अरुण राठौर, भूपेंद्र जेष्ठा, संतोष बिष्ट, तरुण मेहता व राजेश कुमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top