Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सोमवार से खुल जाएगा गौला पुल, लेकिन हल्के वाहनों के लिए

सोमवार 7 अक्टूबर से खुल जाएगा गौला पुल।

– एसडीएम पारितोष वर्मा ने तैयार हो रही पुल की एप्रोच रोड का किया निरीक्षण

Gaula bridge will open from Monday, DDC : हल्द्वानी से चोरगलिया को जोड़ने वाले गौलापुल की एप्रोच रोड को बहे कुछ दिन बाद एक महीने हो जाएंगे। इस बीच एक अच्छी खबर ये आई है कि सोमवार यानी 7 अक्टूबर से गौला पुल को खोल दिया जाएगा। हालांकि पुल से सिर्फ हल्के वाहनों को ही गुजरने की अनुमति होगी। यह पुल हैवी ट्रैफिक के लिए कब खोला जाएगा, इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

12 सितंबर की रात बह गई थी एप्रोच रोड
गौला पुल की एप्रोच रोड पहली बार नहीं बही है। बीते माह 12 सितंबर को यह दूसरी बार बही और तब से अभी तक पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित है। एनएचआई एप्रोच रोड की दुरुस्त करने में जुटा है। इस बार एप्रोच रोड को मजबूती देने के लिए पुल के पहले पिलर (एप्रोच रोड से सटे) को भी भरान में कवर किया जा रहा है। शनिवार को हल्द्वानी के एसडीएम पारितोष वर्मा चल रहे काम की निरीक्षण करने पहुंचे।

एनएचआई ने भरान कर गौला पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड को पुल से जोड़ दिया गया है, लेकिन अभी कुछ और काम बाकी है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया हल्के वाहनों के लिए सोमवार तक पुल खोल दिया जाएगा। इससे पूर्व प्रयास किए जा रहे हैं कि कम के कम पैदल के लिए गौला पुल चालू कर दिया जाए। फिलहाल तो पैदल और हल्के वाहन पिछले कुछ दिनों से गौला नदी से होकर गुजर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top