Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

नितिन हत्याकांड : चार्जशीट तैयार, पार्षद-पुत्र पर शिकंजा कसने की तैयारी

नितिन लोहनी हत्याकांड

. दौड़ाकर गोली मारने का आरोप, पुलिस का दावा—मजबूत सबूतों के साथ पेश होगा केस

Nitin Lohani Murder Case, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित डहरिया क्षेत्र में हुए चर्चित नितिन हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है और दावा किया है कि इसे अगले 48 घंटों के भीतर सीजेएम कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि चार्जशीट में ऐसे पुख्ता सबूत और गवाह शामिल किए गए हैं, जो आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

घटना 4 जनवरी की रात की है, जब जज फार्म, मुखानी निवासी 22 वर्षीय नितिन लोहनी अपने दोस्त कमल भंडारी के साथ पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू के घर के बाहर पहुंचा था। इसी दौरान विवाद बढ़ा और आरोप है कि पार्षद ने अपने घर की दूसरी मंजिल से फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि नितिन और उसका दोस्त जान बचाने के लिए भागे, लेकिन आरोप है कि अमित बिष्ट और उसके बेटे जय बिष्ट ने उनका पीछा करते हुए कई राउंड फायर किए। गोली लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पार्षद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। अब चार्जशीट के जरिए पूरा घटनाक्रम अदालत के सामने रखा जाएगा, जिसके बाद केस की सुनवाई शुरू होगी।

चार्जशीट में क्या है खास
चार्जशीट में घटना की पूरी टाइमलाइन, बरामद हथियार, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान, संबंधित धाराएं, फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट शामिल की गई हैं।
एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, “जांच पूरी कर ली गई है, जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।”

चश्मदीद गवाह बनेगा अहम कड़ी
घटना के समय नितिन के साथ मौजूद उसका दोस्त कमल भंडारी इस केस का मुख्य चश्मदीद गवाह है। सूत्रों के अनुसार, वह पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के साथ कोर्ट में भी घटना का पूरा विवरण दे चुका है। ऐसे में आगामी सुनवाई में उसकी गवाही बेहद अहम साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top