Breaking News
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा
तुषार जोशी का फाइल फोटो।
चेन्नई से लौट रहे सेना के जवान की मौत, अमीबा संक्रमण की आशंका
कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप।
राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया और राहुल के खिलाफ तहरीर
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह।
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह, दूल्हा समेत पांच पर एफआईआर

मूंगफली के नीचे चरस की बत्ती, साहब! छोड़ दो घर जाना है जल्दी

चौफुला में खड़े सिगरेट पी रहे थे बाइक सवार तस्कर से मिली 1 किलो 100 ग्राम चरस

Smugglers of Nainital, DDC : नैनीताल जिले के काठगोदाम थानाक्षेत्र में सड़क पर सिगरेट के छल्ले उड़ा रहे बाइक सवारों को टाइम पास भारी पड़ गया। पुलिस ने पकड़ा और तलाशी शुरू की युवकों की हालत खराब हो गई। युवकों ने मूंगफली के नाम पर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन तलाशी ली तो मूंगफली के नीचे चरस की बत्ती निकली और वो भी 1 किलो 100 ग्राम।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ सोमवार शाम चेकिंग थे। काठगोदाम चौफुला चौराहे के पास बाइक सवार दो युवक खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। उन्हें पकड़ लिया गया और भागने की वजह पूछी तो कहने लगे कि वह चालान के डर से भाग रहे थे। पुलिस ने उनके पास मौजूद थैले के बारे में पूछा तो बोले कि साहब थैले में मूंगफली है, उन्हें देर हो रही तो जाने दो। पुलिस ने थैला चेक किया तो मूंगफली के नीचे चरस बरामद की।

थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया, आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी जवाहरज्योति दमुवाढूंगा और नितेश कुमार निवासी गुरुदेव कॉलोनी दमुवाढूंगा के रूप में हुई है। बाइक को भी सीज कर दिया है। चरस कहां से और किससे लाई गई, इसकी जांच की जा रही है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अरुण राणा, चौकी प्रभारी खेड़ा मनोज कुमार और कांस्टेबल भुवन चंद्र थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top