Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

UK बादशाह ने महिलाओं को धमकाया, नही चेते तो हश्र कल्पना जैसा होगा

– ब्लॉगर कल्पना के मुकदमे का बादशाह पर नही पड़ा कोई असर

Blogger Kalpana Rawat/UK Badshah Controversy, DDC : ब्लॉगर कल्पना रावत और ब्लॉगर यूके बादशाह के बीच सोशल पर जुबानी जंग व्यक्तिगत हो गई। एक-दूसरे के खिलाफ खूब वीडियो बनाए और अपलोड किए। लोगों का भी खूब मनोरंजन हुआ। मामला मुकदमे तक पहुंच गया। कल्पना रावत के तेवर तो ढीले पड़ गए और उन्होंने अपने चैलम्पर अपलोड वीडियो भी डिलीट कर दिए, लेकिन मुकदमा होने के बाद बादशाह के तेवर और तल्ख हो गए। अब वो उन सभी महिलाओं को खुलेआम धमका रहे हैं, जो रोस्ट वीडियो बनाती हैं। उन्होंने अपने चैनल पर वीडियो अपलोड किया है और कहा है कि कल्पना जैसा करोगे तो फिर बर्दास्त करने को भी तैयार रहना।

बता दें कि पिछले छह महीनों से उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोशल मीडिया पर मशहूर ब्लॉगर कल्पना रावत और यूके बादशाह के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही थी। परेशान होकर चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी कल्पना रावत हल्द्वानी कोतवाली पहुंचीं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने यूके बादशाह नाम से चैनल चलाने वाले राहुल नेगी के खिलाफ बीएनएस की धारा 79 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

कल्पना को लगा मुकदमे से बादशाह की नाक पर नकेल कसेगी, लेकिन ऐसा हुआ नही। बादशाह के खिलाफ डाले वीडियो कल्पना ने तो डिलीट कर दिए, लेकिन मुकदमे का सामना कर रहे बादशाह कथित महिलाओं के खिलाफ और मुखर हो गए। उन्होंने कुछ नए वीडियो अपलोड किए हैं। जिसमे वह कहते सुनाई दे रहे है कि जितना बोलने की हिम्मत रखती हो, उतना सुनने की हिम्मत भी रखो। उन्होंने अपने चैनल पर अपलोड वीडियो में कुछ महिलाओं की तस्वीर भी लगाते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top