Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

खच्चर और घोड़ों को 3 घंटे का रेस्ट, काम कराया तो होगा मुकदमा

– मेहनतकश पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड ने जारी किए निर्देश

Mules and horses will get rest, DDC : गर्मी इंसान को लगे तो राहत पाने के लिए कोई न कोई तरकीब निकाल लेता है, लेकिन पशुओं का क्या? फिर पशु जब घोड़े और खच्चर हो तब। ये ऐसे पशु हैं, जिनसे पैसे कमाने के लिए मालिक मौसम की परवाह नहीं करता। मालिक उन्हें भीषण गर्मी में भी हांकता रहता है और पशु भारी बोझ लिए बिना कुछ बोल पाए चलता रहता है, लेकिन अब पशु कल्याण बोर्ड ने पशुओं के लिए अहम फैसला लिया है।

पशु कल्याण बोर्ड ने इसको लेकर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत भीषण गर्मी के दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक वाहन खींचने और भार उठाने वाले पशुओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। यह निर्देश बैलगाड़ी और भार ढोने वाले पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण नियम, 1965 के नियम-6 के तहत दिए गए हैं।

एक दिन में 9 घंटे से ज्यादा नहीं करा सकते काम
दिन में 3 घंटे आराम के अलावा किसी भी पशु से 9 घंटे से अधिक कार्य नहीं कराया जा सकेगा। इसके अलावा पशुओं से लगातार 5 घंटे काम कराना भी मना है। यदि तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो तो पशु मालिक को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। निर्देशों के उलंघन पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 और बीएनएस के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पशुपालन विभाग के पास नहीं कार्रवाई का अधिकारी
मजे की है कि जिस पशुपालन विभाग को यह निर्देश जारी किए गए हैं, उसके पास किसी के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नही है। पशुपालन विभाग जिला स्तर पर या तो योजनाओं के क्रियांन्वयन में लगा रहता है या फिर बीमार पशुओं के इलाज में। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी यही तर्क दिया है कि उनके पास किसी के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है।

कोई शिकायत करेगा तभी मिलेगा पशुओं को इंसाफ
पशुपालन विभाग कार्रवाई के लिए पहले ही हाथ खड़े कर चुका है। पुलिस खुद किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने से रही। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि बेजुबानों से भीषण गर्मी में काम लेने वालों पर आखिर कार्रवाई कैसे होगी। ऐसे में आम लोगों को ही इसके खिलाफ आगे आना होगा। प्रशासन ने भी लोगों से यही अपील की है कि पशुओं का उत्पीड़न करने वालों की शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top