Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नैनीताल के दरोगा ने तुड़वाई पुलिसवाली की शादी, दुष्कर्म किया और फिर मुकर गया

>- नैनीताल जिले में तैनाती के दौरान बढ़ाई शादीशुदा महिला कॉन्स्टेबल से नजदीकियां

Policewoman was raped by the inspector, DDC : नैनीताल जिले में तैनात रहे दरोगा ने शादीशुदा महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को प्यार का जाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी शादी तक तुड़वा दी। जिसके बाद आरोपी दरोगा अपने किए वादों से मुकर गया। महिला कॉन्स्टेबल ने आरोपी दरोगा के खिलाफ नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना वर्ष 2022 की है। पुलिस को दी तहरीर में महिला पुलिस कर्मी ने लिखा, उसकी और दरोगा नरेश पन्त नैनीताल जिले के न्यायिक कार्यालय में तैनाती थी। आरोप है कि वह पहले से शादीशुदा थी, बावजूद इसके दरोगा नरेश ने उससे नजदीकियां बधाई। दरोगा नरेश ने पहले प्यार और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात जब महिला कॉन्स्टेबल के पति को पता लगी तो उसने पत्नी को तलाक दे दिया।

महिला कॉन्स्टेबल का परिवार बिखर गया, लेकिन उसे भरोसा था कि दरोगा नरेश उसे धोखा नहीं देगा और उससे शादी करेगा, लेकिन तलाक होने के बाद दरोगा भी दगा दे गया। आरोप है कि दरोगा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और जब रेप की बात पति को पता लगी तो उसने तलाक दे दिया। रेप और तलाक के बाद जब पीड़िता ने दरोगा नरेश से शादी के लिए कहा तो वह भी मुकर गया। इससे दुखी होकर रेप पीड़िता ने दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मल्लीताल कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित दरोगा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top